
मंदिर के पुजारी का हो गया निधन
दंतेवाड़ा. नवरात्री के दिन ही गुरुवार सुबह घटी एक ऐसी घटना जिसने नवरात्रि के दिन सभी का दिल दहल गया। दंतेवाड़ा के विश्व प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी दिल का दौरा पडऩे से अचानक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सब आधे घंटे में ही उनकी मौत हो गई। यह हादसा नवरात्रि के दिन ही हुआ और किसी को खबर तक नहीं हुई है।
इलाज के दौरान मौत हो गई
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब अचानक 9.30 बजे दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी हरिहर नाथ जिया बाबा उम्र 65 वर्ष सुबह से ही मंदिर की ज्योंति कलश स्थापना के काम में लगे हुए थे। तभी अचानक सीने में तेज दर्द शुरू होने की शिकायत सेवादारों से की सेवादार एवं घर वालों ने कोई देरी नहींं करते हुए उन्हें जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान करीब आधे घंटे के बाद करीब 10 बजे ही उनकी मौत हो गई।
सीएम के आगमन से अंतिम संस्कार प्रभावित
इलाज शुरू होने के आधे घंटे के अंदर ही उनकी मौत होने से पुरे शहर में मातम सा छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जी के आने की के कारण सभी सेवादार वहां सभास्थल पर मौजूद होने की वजह से सीएम के जाने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि घर शुद्धि के बाद मंदिर के छोटे पुजारी हरेंद्र नाथ जिया अभी मंदिर के पूजा-पाठ का कार्यभार संभालेंगे।
नए पुजारी का होगा चयन
बताया जा रहा है कि नवरात्रि के बाद नए पुजारी का चयन होना है। जिसमें लगभग दो माह का समय लगता है। टेंपल कमेटी के समाज के अध्यक्ष चालक मांझी एवं सेवादार एवं गांव के लोगों के द्वारा इस चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयन प्रकिया पूरी हो जाने के बाद ही जो सर्वमान्य होगा उसे ही प्रधान पुजारी की उपाधि दी जाएगी।
यहां से होगी शुरूआत
प्रधान पुजारी हरिहर नाथ जिया जी के मृत्यु के बाद नवरात्रि के बाद जो चयन प्रक्रिया निभाई जाएगी उसमें प्रधान पुजारी के घर वालों को प्राथमिकता दी जाएगी दी जाएगी, उनके परिवार वालों से पूछा जाएगा कि उनके परिवार वालों में कोई प्रधान पुजारी के रूप में पदभार संभालने के इच्छुक हो तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। अगर परिवार से कोई इच्छुक नहीं होगा तो, छोटे पुजारी नरेंद्र नाथ जिया को प्रधान पुजारी के रूप में कार्यभार सौंपा जाएगा।
Published on:
21 Sep 2017, 2:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.