28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर. दतिया में मतपेटी लूटी, फायरिंग और पथराव, मतदान रूका, भारी तादात में पुलिस बल तैनात

पंचायत चुनाव के तहत हो रहे पहले चरण के मतदान में शनिवार को दतिया में मतपेटी लूटकर उसे तोडऩे का मामला प्रकाश में आया है,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 25 Jun 2022, 2:51 PM IST

बड़ी खबर. दतिया में मतपेटी लूटी, फायरिंग और पथराव, मतदान रूका, भारी तादात में पुलिस बल तैनात

यहां दो दुश्मन परिवार चुनावी मैदान में आए सामने, हालात संभालने के लिए पुलिस को खोलनी पड़ी चौकी,यहां दो दुश्मन परिवार चुनावी मैदान में आए सामने, हालात संभालने के लिए पुलिस को खोलनी पड़ी चौकी,बड़ी खबर. दतिया में मतपेटी लूटी, फायरिंग और पथराव, मतदान रूका, भारी तादात में पुलिस बल तैनात

दतिया. पंचायत चुनाव के तहत हो रहे पहले चरण के मतदान में शनिवार को दतिया में मतपेटी लूटकर उसे तोडऩे का मामला प्रकाश में आया है, वहीं दतिया में फायरिंग की घटना के साथ सहित भिंड में पथराव की घटना भी सामने आई है, फिलहाल मतदान पूर्ण होने में एक घंटे का समय शेष बचा है।

जानकारी के अनुसार दतिया जिले के राजपुर पंचायत के बरोदी ग्राम में मतदान के दौरान बवाल मच गया, यहां दबंगों ने मतपेटी लूटकर उसे तोडऩे का प्रयास किया, उसे कुचलकर पानी भर दिया, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस से महिलाओं की झड़प भी हुई, यहां पर फायरिंग भी हुई, जानकारी मिलने पर भारी तादात में पुलिस बल पहुंचा है। यहां मतदान भी रूक गया है।

95 वर्ष की वृद्ध ने किया मतदान, गोद में लेकर पहुंचे बच्चे

कटनी. जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया शबाब पर है। हर तबके के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वयोवृद्ध भी मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। उमरिया पान में गंगाबाई गौतम 95 वर्ष भी मतदान किया। महिला को घर के बच्चे गोद में लेकर के पहुंचे। इस दौरान युवाओं में भी खासा उत्साह है। प्रियंका उपाध्याय ने पहली बार मतदान करने पर बेहद उत्साहित नजर आई। वहीं अन्य लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

कलेक्टर एसपी ने लिया जायजा
मतदान केंद्रों का कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदाताओं से चर्चा की।

छतरपुर. जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लोकतंत्र पर्व के प्रथम चरण में हो रहे मतदान में ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं का अभूतपूर्व उत्साह देखा गया है। छतरपुर ब्लॉक के ग्राम पठापुर की भारी संख्या में महिला मतदाता हाथों में पहचान पत्र लिए वोट डालने पहुंची और अपनी बारी का इंतजार करती दिखी। उन्होंने निर्भीकता का संदेश देते हुए मतदान करने की सभी से अपील की।

जिला पंचायत सदस्य व सरपंच पद का चुनाव लड़ रही 4 आशा कार्यकर्ता की हुई सेवाएं समाप्त।
दतिया. आशा कार्यकर्ता सुमन दांगी, वंदना वर्मा, प्रियंका शर्मा और समीक्षा पाल की सेवाएं समाप्त। जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव के पत्र पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी उनाव राहुल चउदा ने की सेवा समाप्ति की कार्यवाही।