4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

breaking : भाजपा पार्षद ने उपयंत्री से की मारपीट, चुनाव पर पड़ेगा बड़ा असर

भाजपा पार्षद ने उपयंत्री से की मारपीट, चुनाव पर पड़ेगा बड़ा असर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

monu sahu

•

Updated: 24 May 2018, 8:00 PM IST

bjp

BJP

दतिया। शहर के वार्ड क्रमांक ३२ के पार्षद पर नगर पालिका में पदस्थ उपयंत्री को पीटने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। घटना बुधवार दोपहर की है। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित जान से मारने की धमकी देेने आदि धाराओं के तहत मामला दर्जकर विवेचना में लिया है। नगर पालिका दतिया में अनेश कुमार भारद्वाज उपयंत्री के पद पर पदस्थ हैं। उपयंत्री के मुताबिक वह दोपहर ढाई बजे फिल्टर प्लांट पर बैठ कर शासकीय काम निबटा रहे थे। उनके साथ उपयंत्री व्ही के दीक्षित, अश्विनी नेमा, नीतेश चौरसिया भी बैठे थे।

यह भी पढ़ें : फिर टूटा रिकॉर्ड, 46.20 पर पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने भी दिए ये बड़े संकेत

इसी दौरान पार्षद हर्ष उर्फरामू शर्मा आए और अपने वार्ड में हुए काम के बिल तैयार करने की कहने लगे। अनेश ने पुलिस को बताया है कि जब उन्होंने कहा कि पहले वह काम की माप करेंगे और गुणवत्ता चैक करेंगे और दो दिन बाद बिल तैयार कर देंगे। इस पर पार्षद भड़क गए और कागज फेंक दिए। कुर्सी उठा कर मुझे मारने लगे तो उपयंत्रियों ने बचाया। पार्षद जाते -जाते जान से मारने की धमकी दे गए।

यह भी पढ़ें : कॉलेज संचालकों की नैक की नई गाइड लाइन ने उड़ाई नींद,ये है नया नियम

उपयंत्री ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने उपयंत्री की रिपोर्ट पर पार्षद के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें : breaking : ग्वालियर-भिण्ड में हुई बारिश,ओले भी गिरे, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत


वहीं पार्षद का कहना है कि वर्ष २०१५ से हमारी एक फाइल पेंडिंग हैं। जिसे बार - बार रिजेक्ट किया जा रहा है। हम उपयंत्री के पास तकनीकि स्वीकृति देने की कहने गए थे। उपयंत्री ने फाइल तो कम्प्लीट कर दी लेकिन कोतवाली में झूंठा मामला दर्ज करा दिया।