
BJP
दतिया। शहर के वार्ड क्रमांक ३२ के पार्षद पर नगर पालिका में पदस्थ उपयंत्री को पीटने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। घटना बुधवार दोपहर की है। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित जान से मारने की धमकी देेने आदि धाराओं के तहत मामला दर्जकर विवेचना में लिया है। नगर पालिका दतिया में अनेश कुमार भारद्वाज उपयंत्री के पद पर पदस्थ हैं। उपयंत्री के मुताबिक वह दोपहर ढाई बजे फिल्टर प्लांट पर बैठ कर शासकीय काम निबटा रहे थे। उनके साथ उपयंत्री व्ही के दीक्षित, अश्विनी नेमा, नीतेश चौरसिया भी बैठे थे।
इसी दौरान पार्षद हर्ष उर्फरामू शर्मा आए और अपने वार्ड में हुए काम के बिल तैयार करने की कहने लगे। अनेश ने पुलिस को बताया है कि जब उन्होंने कहा कि पहले वह काम की माप करेंगे और गुणवत्ता चैक करेंगे और दो दिन बाद बिल तैयार कर देंगे। इस पर पार्षद भड़क गए और कागज फेंक दिए। कुर्सी उठा कर मुझे मारने लगे तो उपयंत्रियों ने बचाया। पार्षद जाते -जाते जान से मारने की धमकी दे गए।
उपयंत्री ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने उपयंत्री की रिपोर्ट पर पार्षद के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।
वहीं पार्षद का कहना है कि वर्ष २०१५ से हमारी एक फाइल पेंडिंग हैं। जिसे बार - बार रिजेक्ट किया जा रहा है। हम उपयंत्री के पास तकनीकि स्वीकृति देने की कहने गए थे। उपयंत्री ने फाइल तो कम्प्लीट कर दी लेकिन कोतवाली में झूंठा मामला दर्ज करा दिया।
Published on:
24 May 2018, 8:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.