14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BF ने की GF की हत्या, शौचालय में घुसकर मारी गोली

शौच करने गई थी शादीशुदा महिला, घर में घुसकर सिर में गोली मारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 14 Jul 2019, 1:04 PM IST

boy friend murder her girlfriend in datia

BF ने की GF की हत्या, घर में घुसकर सिर में गोली मारी

दतिया। जिले के भांडेर तहसील के सिकंदरपुर क्षेत्र में एक युवती की गोली मारहत्या हत्या कर दी गई है। महिला शौच के लिए गई थी तभी उसे गोली मार दी गई। मृतका की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है गोली मारने वाला मृतका का प्रेमी है। जिसका नाम गोलू यादव है।

दतिया जिले की भांडेर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में प्रियंका साहू (24) की सिर में गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। प्रियंका की शादी 2 महिने पहले ही हुई थी। गोली सुबह के वक्त मारी गई जब प्रियंका शौच के लिए निकली थी। गोली लगने से प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई है। गोली मारने का आरोप गोलू यादव नाम के युवक पर लगा है। बताया जा रहा है गोलू और प्रियंका प्रेमी- प्रेमिका थे। गोलू को मालूम था की प्रियंका शौच के लिए घर के बाहर बने शौचालय में जाती है। तभी उसने मौका मिलते ही अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद गोलू मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें : रंजिश के चलते मां को मारी गोली, बेटे के सिर पर दे मारा डंडा

क्षेत्र में पसरा सन्नाटा
रविवार की सुबह हुए इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नवविवाहिता की हत्या से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है। प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या से लोगों में खौंफ है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है। आज तक इस प्रकार की कोई भी यहां नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े हुई शर्मनाक हरकत, पढ़ें पूरी खबर

पहले की रैकी फिर हत्या
मौके पर पहुंची भांडेर पुलिस का कहना है कि प्रियंका की हत्या में उसके प्रेमी गोलू यादव का हाथ है। संभवत प्रियंका की शादी होने के कारण गुंस्से में गोलू ने उसकी हत्या की है। गोली सीधे सिर में लगी जिसकी उसकी मौके पर मौत हुई है। गोलू को मालूम था प्रियंका घर से बाहर शौच के लिए जाती है। इसलिए वह पहले से घात लगाए बैठा था। हमने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। बॉडी को पीएम के लिए भिजवाया गया है। हत्यारे की तलाश की जा रही है।