14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुप्त नवरात्र में यह नक्षत्र है विशेष फलदायी, जमकर बरसेगी माता की कृपा

तीन बार रहेगा रवि योग का संयोग,पुष्य नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में साधक करेंगे साधना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

monu sahu

•

Updated: 4 Jul 2019, 6:55 PM IST

राशिफल

Rashifal 13 october 2019

दतिया। आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्र महाउत्सव शुरू हो चुका है। श्रद्धालु गुप्त नवरात्र में घरों और मंदिरों पर अनुष्ठान करा रहे हैं। बिगड़े हुए काम, परिवारों में कलह दूर किए जाने के लिए ऐसे अनुष्ठान कराए जाते हैं। इन अनुष्ठानों में साधक माता की नौ दिनों तक गुप्त साधना करेंगे। इन गुप्त साधना के दौरान गुप्त नवरात्र में तीन बार रवियोग और एक दिन पुष्य नक्षत्र,सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा कई अन्य योग भी रहेंगे जिनमें पूजा-अर्चना करने से उत्तम फल प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें : प्रभु का चमत्कार देखना है तो आए यहां, 173 साल से मंदिर में अपने आप फट जाता है चावल का मटका

गुप्त नवरात्रि में होते है अधिक अनुष्ठान
तीन जुलाई आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्र प्रारंभ हो गई है। गुप्त नवरात्र में माता के नौ अलग-अलग रूपों का पूजन किया जाता है। इस दौरान सिद्धि प्राप्ति के लिए तंत्र साधक नौ देवियों की सेवा में रहने वाली योगिनियों की पूजा-अर्चना कर सिद्धियां अर्जित करते हैं। इन दिनों शहर में देवी मंदिरों के अलावा सिद्ध पीतांबरा पीठ दतिया सहित आसपास के प्रसिद्ध देवी मंदिरों पर पूजा,जप,तप एवं अनुष्ठान होने लगे हैं। गुप्त नवरात्रि में साधक रात्रि के समय अनुष्ठान करते हैं। शहर के तारापीठ,काली मंदिरों पर भी इसी तरह के अनुष्ठान होंगे। पंडित वाचस्पति शास्त्री के मतानुसार इन गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की साधना करने से मनवांच्छित फल मिलता है।

इसे भी पढ़ें : Monsoon 2019 : मानसून की दस्तक, रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना

ये नक्षत्र होंगे विशेष फलदायी
गुप्त नवरात्र की तृतीया तिथि अर्थात कल 5 जुलाई को रवि योग आएगा। वहीं पंचमी तिथि को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके बाद षष्ठी तिथि और नवमीं तिथि को पुन रवि योग रहेगा। इन योगों में साधकों द्वारा की जाने वाली पूजा-अर्चना एवं जातकों द्वारा किए जाने वाले कार्य शुरू करना विशेष फलदायी होते हैं।

इसे भी पढ़ें : श्वान मारने पर इनाम देकर फंसे सीएमओ, मेनका गांधी ने एसपी को लिखा पत्र-कहा एफआईआर करो

गुरु-पुष्य नक्षत्र आज
गुप्त नवरात्र के द्वितीय तिथि पर देवी के दूसरे स्वरूप का पूजन होगा। आज के दिन भगवान जगदीश की रथयात्रा निकाली जाएगी। इस दिन गुरु-पुष्य का विशेष संयोग बनने जा रहा है। गुरु-पुष्य योग साधकों के लिए विशेष योग माना जाता है। इस दौरान किए गए कार्य को सफलता शत प्रतिशत मिलती है। इसलिए ज्योषित के जानकार ऐसे योगों का विशेष महत्व बताते हैं। वहीं तंत्र साधक भी ऐसे योगों का इंतजार करते हैं।

इसे भी पढ़ें : बीएसएफ का जवान शहीद, पत्नी से दोपहर में हुई थी बात

ऐसे समझे योगों का प्रभाव
रवि योग को सूर्य का अभीष्ट प्राप्त होने के कारण प्रभावशाली योग माना जाता है। इस योग में शुरू किए जाने वाले कार्य से अनिष्ट की आंशका को नष्ट करके शुभफल देने वाला होता है। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र आने से योग को गुरु-पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। ये मुहूर्त का विशेष महत्वदायी होता है। वहीं पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। ये योग सभी प्रकार के शुभ फलदेन वाला कहा गया है। सर्वार्थ सिद्धि योग एक अत्यंत शुभ योग है जो निश्चित वार और निश्चित नक्षत्र के संयोग से बनता है।