17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो घरों में गहने-नकदी लूटे, दंपती को पीटा, छत से कूदकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे

एक ही रात में आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने इंदरगढ़ के वार्ड आठ बावड़ी सरकार मंदिर के पास धमाल मचाया
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Apr 2018, 11:07 PM IST

police, crime, accused, injured, datia news in hindi, mp news

दतिया/इंदरगढ़. एक ही रात में आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने इंदरगढ़ के वार्ड आठ बावड़ी सरकार मंदिर के पास धमाल मचाया। दो घरों में माल न मिलने पर वह तीसरे घर में घुसे यहां से माल चुराया और चौथे घर में हथियारों की नोंक पर लूट की। बदमाशों ने यहां दंपती को पीटा लेकिन छत से कूदने पर वे जनता के हत्थे चढ़ गए। जनता ने न केवल बदमाशों को पीट बल्कि पुलिस के हवाले कर दिया।उनके साथी बदमाश फायर करते हुए भाग गए। पुलिस ने बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि फरार बदमाश ज्यादा माल ले जाने में कामयाब नहीं हो सके।


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक आठ में शनिवार - रविवार की दरम्यानी रात आधा दर्जन से ज्यादा हथियार दर्जन बदमाश मुहल्ले में जा पहुंचे। बदमाशों ने सबसे पहले परसोंदा निवासी रामकिंकर गुर्जर के सूने घर को निशाना बनाया।यहां कटर से ताला काटकर अंदर घुसे लेकिन अंदर सेफ्टी लॉक लगा होने से उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ तो वह बापस आ गए। इसके बाद उन्होने पास ही स्थित दयानंद बघेल के घर को निशाना बनाया। यहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी क्योंकि अंदर न घुस पाने के कारण बदमाशों के कुछ भी हाथ नहीं आया। चंद मिनटों बाद ही बदमाश पड़ोस में रहने वाले भरत जाटव के यहां घुस गए। यहां से बदमाश मंगलसूत्र, हार और अन्य जेवरात समेत तीन हजार रुपए उड़ा ले गए। यहां सफलता मिलने के बाद वे तत्काल मौके का फायदा उठा कर रामसिया जाटव के यहां जा घुसे। हाथों में कटर व अन्य औजार लिए बदमाशों ने रामसिया जाटव का ताला काटा और घर के अंदर रखा सामान समेट कर ले गए। आहट पाकर रामसिया और उसकी पत्नी विमला जाग गए। उन्होने बदमाशों से मुकाबला किया लेकिन बदमाशों ने उन्हें जम कर पीटा और छत पर जाकर छलांग लगा दी। लेकिन इस छलांग में दो बदमाश घायल हो गए। इसी दौरान रामसिया और उसकी पत्नी की चीख पुकार सुन कर मुहल्ले के लोग इक_ा हो गए। उन्होने बदमाशों को दबोच लिया और डायल १०० को फोन कर पुलिस को बुला लिया।बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल हुए बदमाश लाखन सिंह गुर्जर निवासी भिंड और दीपक गुर्जर को ग्वालियर का निवासी बताया जा रहा है। दोनों बदमाशों में से एक को इंदरगढ़ और दूसरे को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।


मोटर साइकल से आए थे बदमाश: पुलिस के मुताबिक कुछ बदमाश मोटर साइकल पर सवार होकर भी आए थे। उन्होने अपने वाहन भांडेर रोड स्थित एक भूसा के घर के आसपास रखे। पकड़े गए बदमाशों ने जब उस वाहन के रखे होने के बारे में बताया तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन यहां से मोटर साइकल गायब थी। वहीं रामसिया का पड़ोसी रात करीब एक बजे जाग रहा था। तभी उसे घर के बाहर बदमाशों के होने की आहट मिली और उसने बदमाशों को टोका भी लेकिन वो भाग खड़े हुए। महेंद्र ने भी डायल १०० को फोन कर बुलाया।


बदमाशों ने जब दयानंद बघेल के घर को निशाना बनाया। हालांकि यहां से बदमाशों को कुछ नहीं मिला लेकिन दयानंद की चार वर्ष की बेटी आसी की गुल्लक रखी हुईथी। जब बदमाश घर को खंगाल कर बापस चले गए तब आसी यह कहते सुनी गई कि मेरी गुल्लक बच गई। मौके पर पहुंचे लोगों के लिए आसी आकर्षण का केंद्र रही।


डकैती नहीं


रामसिया जाटव के यहां घुसे बदमाशों ने मारपीट और चोरी की। लेकिन यह मामला डकैती और लूट की श्रेणी में नहीं आता। आरोपियों के खिलाफ धारा ३८२ आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। दो बदमाशों लाखन और दीपक को पकड़ लिया है जिनसे पूंछताछ की जा रही है


ेवास एस तोमर थाना प्रभारी इंदरगढ़