प्रदेश में कांग्रेस घरानों में बटी है
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेताओं के कारण पुर्नजीवित हुई थी, लेकिन आज अपमान से आहत होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को भागना पडा है। सियासी नेता प्रयायोजित ढंग से सिंधिया की तस्वीरों में जूते मार रहे है। गद्दार कह रहे हैं, जबकि देश का गद्दार दिग्विजय सिंह है। कांग्रेस में वंदेमातरम का नारा बंद हो गया है। उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस पर सीधा बार किया है यहां के कांग्रेसी देश और विकास की बात नहीं करते हैं यहां कांग्रेस घरानों में बटी है और देश की जगह घरानों की जयजयकार होती है।