पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मोबई-बुजुर्ग गांव निवासी अभिषेक तोमर (19)पुत्र रामवीर सिंह बाइक क्रमांक एमपी 32 एम ई 1227 पर सवार होकर अपने गांव से जमीन की रजिस्ट्री के लिए जरूरी आधार कार्ड लेकर सेंवड़ा की ओर जा रहा था। उसकी बाइक बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जब अतरेटा बस स्टैंड के पास पहुंची थी कि सामने की ओर से ऊङ्क्षचया निवासी विश्वजीत यादव की बाइक क्रमांक एमपी 32 एमजी 0936 की टक्क र हो गई।
हादसे में अभिषेक व विश्वजीत दोनों घायल हो गए पर अभिषेक की हालत ज्यादा खराब होने से उसकी मौत हो गई। जबकि विश्वजीत को गंभीर हाल में पहले तो स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया पर बाद में उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने भाई राजेन्द्र सिंह की फरियाद पर आरोपी विश्वजीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक सेंवड़ा कॉलेज का छात्र था।