पंडित प्रदीप मिश्रा अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ओएमजी 2 पर भड़कते हुए नजर आए, उन्होंने कहा- फिल्म मेकर्स को ऐसी फिल्म बनाने के लिए शर्म आनी चाहिए, फिल्म में शंकर को दुकान पर कचौरी मांगते हुए दिखाया गया है, कभी तुम्हारे बाप को कचौरी मांगते दिखाते तो मुझे खुशी होती। कोई हनुमान, कोई शंकर, कोई राम, कोई कृष्ण का रूप रखकर हमारी कथा में मंच के सामने, व्यासपीठ के सामने नाचता है तो कैमरे वालों से मना कर देते हैं कि एक का भी फोटो नहीं दिखना चाहिए, हमारे भगवान तुम्हारे मनोरंजन के लिए नहीं हैं।