24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : राहुल गांधी ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना,जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

Breaking : राहुल गांधी ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना,जनसभा को कर रहे हैं संबोधित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Oct 2018, 12:45 PM IST

rahul gandhi in datia

Breaking : राहुल गांधी ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना,थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित

दतिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को 11 बजे ग्वालियर आए। यहां से हेलिकॉप्टर से दतिया के लिए रवाना हुए। वहां मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर 2.40 पर डबरा पहुंचेंगे। यहां सभा संबोधित करने के बाद 4.40 बजे हेलिकॉप्टर से ग्वालियर आकर जयविलास परिसर में उतरेंगे। यहां रोड शो और सभा को संबोधित करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

आधा घंटे रहे मंदिर परिसर में,की पूजा अर्चना
राहुल गांधी सुबह 11.35 बजे पीतांबरा पीठ पहुंचें। वह करीब 30 मिनट तक उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख सृमद्धि की कामना की। इसके बाद वह स्टेडियम के लिए रवाना हो गए। जहां उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है। जनसभा के बाद वह डबरा के लिए रवाना होने से पहले हवाई पट्टी पर लगभग एक घंटे तक कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से डबरा जाएंगे। कांग्रेस राहुल की आम सभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है।

ट्रैफिक दोबारा बंद कर दिया जाएगा

वहां से उनके रवाना होते ही खैरी माता मंदिर से पीतांबरा पीठ तक ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। करीब 45 मिनट बाद राहुल गांधी के पीतांबरा पीठ पहुंचने पर सुबह 11.35 बजे ट्रैफिक खोला जाएगा। मंदिर पर दर्शनों के बाद जब राहुल गांधी स्टेडियम के लिए रवाना होंगे तो ट्रैफिक दोबारा बंद कर दिया जाएगा। उनके स्टेडियम पहुंचने पर ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा। आमसभा खत्म होने से पांच मिनट पहले पुन ट्रैफिक बंद होगा। ट्रैफिक राजगढ़ चौराहा, बम बम महादेव, बस स्टैंड बायपास, हमीरपुर तिराहा और खैरी माता मंदिर पर रोका जाएगा।


एसपीजी घेरे के साथ तैनात रहेंगे जवान
राहुल गांधी हवाई पट्टी, पीतांबरा पीठ और स्टेडियम मैदान पर एसपीजी घेरे में रहेंगे। इसके अलावा पुलिस के करीब 700 जवान हवाई पट्टी से पीतांबरा पीठ और स्टेडियम मैदान पर तैनात किए गए हैं। बाहर से भी पुलिस बल बुलवाया गया है। स्टेडियम पर मंच से जनता के बीच की दूरी 50 मीटर से ज्यादा रहेगी। राहुल गांधी की पूरी सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी अधिकारी खुद देख रहे हैं।