24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : राधे ने भाजपा को दिया झटका वापस आए गुरुदेव,कांग्रेस में खुशी,भाजपा को चुनाव में होगी मुश्किल

बड़ी खबर : राधे ने भाजपा को दिया झटका वापस आए गुरुदेव,कांग्रेस में खुशी,भाजपा को चुनाव में होगी मुश्किल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Oct 2018, 9:35 PM IST

rahul gandhi

बड़ी खबर : राधे ने भाजपा को दिया झटका वापस आए गुरुदेव,कांग्रेस में खुशी,भाजपा को चुनाव में होगी मुश्किल

दतिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को करीब 11.30 बजे दतिया पहुंच गए। वे यहां स्टेडियम मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने मां पीतांबरा पीठ पर पहुंच कर माता बगुलामुखी की सहित मंदिर परिसर में करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना की और पीठ परिसर में स्थित महाभारतकालीन शिवालय में करीब पांच मिनट भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सोमवार को राहुल गांधी की सभा के दौरान शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी राधेश्याम अग्रवाल ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर भाजपा को करारा झटका दिया तो लंबे समय से भाजपा में घुटन महसूस कर रहे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव शरण गुप्ता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

यह भी पढ़ें : राहुल के सामने कांग्रेस की दिग्गज विधायक ने उठाई सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग,कांग्रेस में खुशी की लहर

उल्लेखनीय है कि राधेश्याम अग्रवाल शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी होने के साथ नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल के चाचा और सेंवढ़ा से भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल के चचेरे भाई हैं। प्रदीप अग्रवाल के पिता स्वर्गीय गुलाब चंद्र अग्रवाल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के साथी और जनसंघ में रहे हैं। वहीं नपा अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने बसपा के टिकट पर जीत दर्जकर बाद में भाजपा ज्वाइन की थी।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़,पब्लिक ने लगाए सिंधिया और राहुल के नारे,कांग्रेस में खुशी की लहर

दूसरी ओर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव शरण गुप्ता ने भी भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली। हालांकि गुप्ता कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह कांग्रेस शासनकाल में जेल विजिटर भी रह चुके हैं। लेकिन भाजपा में उन्होंने सख्त अनुशासन और पार्टी लाइन पर चलते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

यह भी पढ़ें : Breaking : राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,भाजपा में खलबली,चुनाव में भाजपा को होगी मुश्किल

लंबे समय से हाशिए पर होने के कारण वह भाजपा में घुटन महसूस कर रहे थे और उनका सत्ता संगठन से तालमेल नहीं बैठ रहा था। जिसके चलते उन्होंने सोमवार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस दौरान उनके साथ एक दर्जन से अधिक समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली।