24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर चंबल संभाग हाईअलर्ट पर,चप्पे पर तैनात है पुलिस,ऐसी है राहुल की सुरक्षा

ग्वालियर चंबल संभाग हाईअलर्ट पर,चप्पे पर तैनात है पुलिस,ऐसी है राहुल की सुरक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Oct 2018, 1:10 PM IST

rahul gandhi

ग्वालियर चंबल संभाग हाईअलर्ट पर,चप्पे पर तैनात है पुलिस,ऐसी है राहुल की सुरक्षा

दतिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को करीब ११ बजे दतिया पहुंच गए। वे यहां स्टेडियम मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने मां पीतांबरा पीठ पर पहुंच कर माता बगुलामुखी की सहित मंदिर परिसर में करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना की और पीठ परिसर में स्थित महाभारतकालीन शिवालय में करीब पांच मिनट भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इससे पहले राहुल गांधी के प्रदेश में दो दिन के दौरे को लेकर ग्वालियर चंबल संभाग को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : राहुल गांधी आज ग्वालियर-दतिया में,चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

रविवार देर रात तक सभा स्थल को अंतिम रूप दिया गया। दतिया प्रवास के दौरान राहुल गांधी स्थानीय पुलिस, बाहर से आए पुलिस अधिकारियों और एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। पूजा -अर्चना और सभा को संबोधित करने के बाद वह दतिया हवाई पट्टी पर ही लंच करेंगे और वापस रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें : Breaking : राहुल गांधी ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना,थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित

100 जवान रहेंगे तैनात
राहुल गांधी के दतिया प्रवास के दौरान स्थानीय पुलिस बल के अलावा करीब एक हजार जवानों का अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से जिले के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और चार डीएसपी के अलावा बाहर से छह आईपीएस, चार एडिशनल एस पी स्तर के अधिकारियों सहित 16 डीएसपी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी आईजी संतोष कुमार सिंह देखेंगे।

यह भी पढ़ें : Breaking : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे बताया पार्टी का सबसे सशक्त व्यक्ति,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं होगा प्रतिबंधित
राहुल गांधी के दतिया प्रवास के दौरान आम श्रद्धालुओं और साधकों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। पीठ के प्रबंधक एम डी द्विवेदी के अनुसार इस संबंध में एसपीजी अधिकारियों से चर्चाहुईहै। मंदिर में चल रहीं धार्मिक गतिविधियों में किसी तरह की कोई तब्दीली नहीं की जाएगी और न ही आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा।

हर जगह तैनात है पुलिस
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर ग्वालियर चंबल संभाग को हाईअलर्ट पर रखा गया है। रविवार सुबह से ही दतिया और ग्वालियर व डबरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में आने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। साथ ही शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है। राहुल गांधी की सुरक्षा तीन स्तर पर की जा रही है। एसपीजी सहित करीब एक हजार जवान को राहुल की सुरक्षा में लगाया गया है।