18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Datia / सनकुआं में तलाशी जाएंगी पर्यटन की संभावनाएं

सनकुआं में तलाशी जाएंगी पर्यटन की संभावनाएं

संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Vivek Shrivastav

•

Updated: 8 Sep 2022, 11:18 PM IST

सनकुआं में तलाशी जाएंगी पर्यटन की संभावनाएं

सनकुआं में तलाशी जाएंगी पर्यटन की संभावनाएं

सेंवढ़ा(दतिया)। सनकुआं एक तीर्थ क्षेत्र है। यहां की विशेषताओं को लेकर मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने मुझे जानकारी दी है। किसी भी स्थान को पर्यटन स्थल घोषित करवाने के लिए तय प्रक्रिया होती है। उसी के तहत जल्द ही पुरातत्व विभाग के माध्यम से सनकुआं क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा। यह बात प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कही। वे सनकुआं पर विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि सेंवढ़ा एक पावन तीर्थ है। पर्यटन मंत्री व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद यहां दर्शन के लिए पहुंची। विश्वास है कि वह पूर्व में की गई मांगों और पर्यटन विभाग द्वारा बनाई गई कार्ययोजना को आधार मानकर राशि स्वीकृत करेंगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद संध्या राय भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोङ्क्षवद ङ्क्षसह नागिल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर एक मांग पत्र रखा जिसमें सनकुआं से लगा हुआ गो मुख मंदिर, वनखण्डेश्वर मंदिर, लक्ष्मी जी का मंदिर गूदरिया मठ, लाला महाराज का मंदिर सन्यासियों का शुकाचार्य मठ आदि मंदिर तथा पुरातत्व की धरोहरों के जीर्ण-शीर्ण होने पर ङ्क्षचता व्यक्त की गई तथा क्षेत्र के धार्मिक महत्व को देखते हुए इसको वास्तविक स्वरूप में लाने हेतु निकाय को राशि 10 करोड़ की राशि आवंटित करने का आह्वान किया। कार्यक्रमों के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ङ्क्षसह चौहान, अनिल शर्मा, लवकुश ङ्क्षसह गुर्जर, लला पचेरिया, चंद्रेश गुप्ता, अमित पाठक, आलोक ङ्क्षसह परिहार, संजय दीक्षित, सुल्तान खां बलवीरङ्क्षसह गौर, बलराम कुशवाह, देवेश चौधरी, भगवत ङ्क्षसह चौहान, चिक्की चौधरी, भूरे चौधरी, अभिषेक गोस्वामी, रामकुमार सेन, पवन बाल्मीक आदि मौजूद रहे।

जनजागरण मंच ने सोंपा ज्ञापन

जनजागरण मंच संयोजक रमाशंकर नगरिया ने सनकुआं पर एक ज्ञापन पर्यटन मंत्री, हाउङ्क्षसग बोर्ड अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद को सौंपा। ज्ञापन में सनकुआं धाम के दोनों प्रवेश मार्ग पर दो भव्य दरवाजों का निर्माण कराने उन पर संक्षिप्त जानकारी तथा मंदिरों के नाम का विवरण देने, द्वारकाधीश मंदिर से आश्रम क्षेत्र होते हुए पुराने पुल तक तथा मुख्य बाजार से सनकुआं ढलान तक पहुँच मार्ग का चौड़ीकरण पर्यटन चौकी का निर्माण करवाने सहित कई मांगें रखी गईं।