दौसा. योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता की 6 कैटेगिरी में कुल 16 प्रतिभागियों ने पदक हासिल करने में सफलता पाई। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश शर्मा, राकेश शर्मा, एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला सचिव योग प्रशिक्षक गोपाल राजपूत, राज कंवर, दिलकुश, संयोजक विनोद कश्यप, शीतल मल्होत्रा, पार्षद आशीष शर्मा, दिव्या चौधरी, आचार्य विकास, भारती शर्मा, दीपक शर्मा, रीना मीना, नाथूलाल, जियालाल आदि ने प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए।