8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा में 2113 हुए कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट 89.26 प्रतिशत

जिले में अब तक 72 हजार 235 लोगों की स्क्रीनिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 28 Nov 2020, 7:44 PM IST

दौसा में 2113 हुए कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट 89.26 प्रतिशत

दौसा में 2113 हुए कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट 89.26 प्रतिशत

दौसा. जिले में शनिवार को कोरोना के 13 नए संक्रमित सामने आए। नए मामलों में दौसा, लालसोट व बांदीकुई ब्लॉक में 2-2 तथा सिकराय 3 तथा महुवा ब्लॉक में 4 नए केस सामने आए हैं। चिकित्सा विभाग ने मरीजों का उपचार शुरू किया है। जिले में अब कुल केस 2 हजार 113 हो चुके हैं। वर्तमान में 210 एक्टिव केस हैं तथा रिकवरी रेट 89.26 प्रतिशत है।

चिकित्सा विभाग के अनुसार दौसा शहर की शिक्षक कॉलोनी व भेड़ाली में 1-1, महुवा के टहलड़ी मंडावर, भगवती मैरिज होम, सिकराय के गीजगढ़, हुनवाला सिकराय व मेहंदीपुर बालाजी, बांदीकुई के पंचमुखी व तिवाड़ी मोहल्ला तथा लालसोट के सूरतपुरा व धोबी मोहल्ला मंडावरी में कोरोना केस सामने आए हैं।

चिकित्सा टीमों ने जिले में अब तक 72 हजार 235 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 72 हजार 120 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 115 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। 547 घरों के 2 हजार 348 लोगों का सर्वे किया गया। अब तक 43 हजार 378 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 791 की रिपोर्ट का इंतजार है। कोविड 19 लैब प्रभारी हिमांशु बापीवाल ने बताया कि शनिवार को दौसा अस्पताल में 89, लालसोट 90, बांदीकुई 56, सिकराय 49 व महुवा में 40 सहित कुल 324 जनों का कोरोना टेस्ट किया गया।

कार्मिकों के लिए सैम्पल

जिला कलक्ट्रेट परिसर में चिकित्सा विभाग की टीम ने कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए। विभाग के अनुसार सोमवार को रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं जिले में कई अन्य जगह भी रेण्डम सैम्पलिंग की गई।

ब्लॉकवार मरीज
दौसा 816

बांदीकुई 430
सिकराय 245

लालसोट 280
महुवा 342

कोरोना के नए केस

दौसा 02
बांदीकुई 02

सिकराय 03
लालसोट 02

महुवा 04