7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोविड वैक्सीनेशन के लिए 395 में से 221 पहुंचे

चिकित्सा विभाग

2 min read
Google source verification
कोविड वैक्सीनेशन के लिए 395 में से 221 पहुंचे

दौसा. टीका लगवाकर बैठे चिकित्साकर्मी।

दौसा. कोविड वैक्सीनेशन के लिए जिले में 395 स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया गया। इनमें से 221 जनों ने केन्द्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया।
चिकित्सा विभाग के अनुसार तीसरे दिन दौसा जिला अस्पताल में 100 हैल्थवर्कर्स को बुलाया गया। इनमें से मात्र 40 ने ही टीकाकरण कराया। बांदीकुई में 104 को बुलाया और 69 पहुंचे। गीजगढ़ में 99 स्वास्थ्यकर्मी बुलाए गए तथा 66 जने पहुंच गए। वहीं लालसोट सीएचसी में 102 में से 46 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। जानकारी के अनुसार सॉफ्टवेयर के माध्यम से बार-बार छूट हुए लोगों को बुलावा भेजा जा रहा है। इसके चलते लाभार्थियों का आंकड़ा कम रह जाता है। वहीं सरकार ने किसी लाभार्थी के नहीं पहुंचने पर दूसरे कार्मिक को टीका लगाने के आदेश तो जारी कर दिए, लेकिन दोपहर तक सॉफ्टवेयर इस नई व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर रहा था। इस पर दौसा जिला अस्पताल में पीएमओ डॉ. दीपक शर्मा ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पीएमओ ने टीकाकरण केन्द्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित कार्मिकों को टीका लगवाने के बाद आधा घंटे बैठने के नियम की पालना करने के निर्देश दिए।

45 चिकित्साकर्मियों को टीका
लालसोट. शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 45 चिकित्सा कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। कार्यवाहक बीसीएमओ डॉ. अभिजीत आसिका ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कार्यरत चिकित्साकर्मियों व निजी हॉस्पिटल के स्टाफ को कोविशील्ड दवा का टीका लगाया गया। डॉ. राजकुमार सेहरा की अगुवाई मेें टीम ने 92 जनों की रेंडम कोरोना जांच भी की। (नि.प्र)

एक जना पॉजिटिव मिला
दौसा. शहर के नया कटला में एक कोरोना मरीज मिला। जिले में अब कुल केस 2 हजार 425 हो गए हैं। इनमें से 2 हजार 386 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं चिकित्सा टीमों ने जिले में अब तक 88 हजार 566 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 88 हजार 147 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 409 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। अब तक 59 हजार 699 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 575 की रिपोर्ट का इंतजार है। कोविड 19 लैब प्रभारी हिमांशु बापीवाल ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल में 20, ब्लॉक दौसा 53, लालसोट 93, बांदीकुई 75, सिकराय 74 व महुवा 52 सहित कुल 367 जनों का कोरोना टेस्ट किया गया।

फेस मास्क नहीं लगाया तो होगा जुर्माना
दौसा. आमजन में कोरोना से बचाव के लिए फेस मास्क लगाने में बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए अब फिर से प्रशासन ने कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्टे्रट लोकेश कुमार मीना ने बताया कि फेस मास्क या कवर नहीं पहनने पर 500 रुपए जुर्माना किय जा सकेगा। सामाजिक दूरी नहीं बनाने पर 100 रुपए, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 200 रुपए तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब, पान , गुटखा, तम्बाकू का उपभोग करते हुए पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकेगा।