
दौसा। जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रेटा गांव के समीप सोमवार सुबह उस समय चीख-पुकार मच कई जब रोडवेज और लोक परिवहन बस की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।
क्षतिग्रस्त बस में फंस गई संवारियां
जानकारी के अनुसार धौलपुर से जयपुर जा रही रोडवेज बस चालक द्वारा आगे चल रहे किसी वाहन को बचाने के लिए ब्रेक लगाने पर पीछे चल रही लोक परिवहन बस रोडवेज में जा घुसी। इससे लोक परिवहन बस आगे की तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोक परिवहन बस में बैठी सवारियां क्षतिग्रस्त बस में फंस गई। पुलिस व ग्रामीणों ने लोक परिवहन बस के घायलचालक व एक अन्य सवारी को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
लग गया लंबा जाम
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इससे कुछ देर के लिए हाइवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने हाईवे वन वे कर एक लाइन से वाहनों को निकाला। सूचना पर हाईवे टोल एंबुलेंस 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुबई चौकी पुलिस ने बताया की लोक परिवहन बस कैला देवी करौली से जयपुर जा रही थी।
वहीं दूसरी ओर... रोडवेज बस खड़े ट्रक में जा घुसी, मौके पर मदद के लिए कराहते रहे घायल
बीकानेर-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे पर जामसर के पास जानलेवा बड़ा सडक़ हादसा हो गया। इसमें बस के चालक की लापरवाही सामने आई है। बस यात्रियों का कहना था कि चालक ने कानों में ईयरफोन लगा रखा था और वह किसी से बात करने में मशगूल था। यानी कान होते हुए भी चालक बहरा था। उसने लापरवाही से पुलिस के उस बोर्ड की अनदेखी की भी की, जो घटनास्थल के दोनों तरफ दुर्घटना सम्भावित जगह की चेतावनी दे रहे था। चालक ने चेतावनी की तरफ आंख मूंद ली और पांच जानें चली गई व दर्जनों लोग घायल हो गए।
बस में अधिकतर युवक-युवतियां सवार थे, जो बीकानेर में नेट का एग्जाम देकर सूरतगढ़ और श्रीगंगानगर जा रहे थे। हादसे के चंद मिनट बाद मौके पर पहुंचे (रिपोर्टर) तो हालात दिल दहला देने वाले थे। पुलिस के तीन-चार जवानों के साथ जामसर थाने की पुलिस पहुंची। घायल सडक़ किनारे खड़े पेड़ों और झाडिय़ों की छांव में बैठे और लेटे चिकित्सकीय मदद का इंतजार कर रहे थे। करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुंची। आखिरकार श्रीगंगानगर से बीकानेर आने वाली कार-जीपों में सवार लागों का मन पसीजा। कोई एक तो कोई दो-तीन घायलों को लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचा। करीब साढ़े चार बजे तक कई घायल वहां कराहते रहे।
वहीं राजधानी जयपुर में भी दर्दनाक हादसा
राजधानी जयपुर में रिश्तेदार की बर्थडे पार्टी से लौट रहे दम्पती की बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद चालक ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला।
Published on:
09 Jul 2018 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
