हंगामे की शुरुआत मंगलवार सुबह से ही हो गई। जब राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) के अध्यक्ष बदराम मीना, जिला उपाध्यक्ष परीक्षित शर्मा, मुकेश पुरोहित समेत कई पदाधिकारी सोमवार रात्रि मॉडल स्कूल मेें शिक्षिकाओं को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के रात्रि मेंं रोके जाने पर हंगामा करने लगे। कुछ शिक्षकों ने आरोप लगाया कि फटे हुए गद्दे व गर्मी मेंं बिना कूृलर भीषण गर्मी में पूरी रात्रि गुजारी है।