21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्या करने के लिए देशी कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी दबोचा

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
lalsot police

हत्या करने के लिए देशी कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी दबोचा

लालसोट. जमीनी विवाद के मामले में गांववालों से नाराज होकर हत्या करने की फिराक में घूम रहे एक जने को लालसोट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा व तीन कारतूस जब्त किए। एसएचओ राजेन्द्र मीना ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाशी के लिए जारी अभियान के दौरान एएसआई भोलीराम, कांस्टेबल अमरसिंह एवं लहरीलाल का दल मुखबिर की सूचना पर गंगापुर सिटी रेलवे पुलिया पर पहुंचा तो वहां एक आदमी पुलिस को देख कर भागने लगा।

इसके बाद पुलिस दल ने उसे घेरा डाल कर दबोच लिया। उसने पुलिस दल को अपना नाम जसवंत सिंह निवासी शाहपुरा बताया। पुलिस ने उसके पास से बिना लाइसेंस का एक देशी कट्टा व तीन कारतूस भी जब्त किया।


थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के गांव चक सवाई माधोपुरा में गांव वालों के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते उसने गांव वालों को मारने की नियत से एक देशी कट्टा व तीन कारतूस खरीदे थे। इस हथियार से वह गांव वालों को जान से मारना चाहता था।(नि.प्र.)

मोबाइल लूट के चार आरोपी दबोचे


दौसा. शहर में पिछले कुछ महीनों से दिनदहाड़े चलते राहगीरों के हाथों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के चार आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक दर्जन मोबाइल एवं एक बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि 16 जुलाई 2018 को शिक्षक कॉलोनी निवासी आशुतोष शर्मा ने रिपोर्ट दी थी कि 15 जुलाई को वह मोबाइल पर बात करते हुए गुप्तेश्वर महादेव मंदिर जा रहा था। मोटर साइकिल पर अचानक दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। बाइक पर नम्बर भी नहीं थे।

एसपी ने बताया कि इस मामले में एएसपी सुरेन्द्र सिंह व सीओ के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी नरेश कुमार मीना के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने इस मामले में गहनता से जांच कर लवाण थाने के कंवरपुरा निवासी राकेश कुमार गुर्जर, शिक्षक कॉलोनी निवासी विनय कुमार ऊर्फ विक्की शर्मा, रामपुरी कॉलोनी निवासी जीतू सैनी व रलावता रोड निवासी नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक दर्जन मोबाइल व बाइक बरामद की।