
बांदीकुई. कोलवा थाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी।
बांदीकुई/अरनिया. कोलवा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि परिवादी पवन कुमार ने 18 नवंबर 2021 को कोलवा थाने में पेश होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि खान भांकरी सहकार भवन के सामने स्थित ज्वैलरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाकर दुकान से 5 जोड़ी पायल, 1 किलो 600 चांदी, मंगलसूत्र, चांदी के 6 गिलास सहित लाखों के जेवरात सहित नकदी पार कर ले गए थे। इस पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने अनुसंधान के जरिए आरोपी मनीष कुमार निवासी डाबला, राजेन्द्र मीना निवासी नयाबास टहला शशिकांत सिंधे निवासी नीमसोर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया।
चोरी की कई वारदातों का किया खुलासा
इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की करीब आधा दर्जन वारदातों का खुलासा किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष व राजेंद्र मीना ने सिण्डौली व कोलवा, सैंथल कस्बे में सोनी की दुकान, बासडी़ बायपास इलाका थाना सैंथल, गोला का बास सहित अन्य जगह चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया हैं।
पुलिस टीम में एसआई प्यारसिंह , तुड़ीराम, धारासिंह, राजेंद्रप्रसाद, लल्लूलाल, नोमाराम, संदीपकुमार शामिल रहे।
हथियार के साथ फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
बांदीकुई. थाना पुेिंलस ने हथियार के साथ फोटो वायरल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के फोटो वायरल कर अशांति फैलाने के मामले में बलराम निवासी अलियापाड़ा को गिरफ्तार किया है।
चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बांदीकुई. थाना पुलिस ने स्कूल से सामान चुराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भेदाडी़ प्रधानाचार्य शिवराम ने 14 सितंबर को थाने में पहुंचकर कप्यूटर सहित अन्य उपकरण चुरा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रिंकू मीना निवासी गोलाबास लोटवाड़ा थाना मानपुर को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में जुटी पुलिस, युवती का क्षत-विक्षत मिलने का मामला
बांदीकुई. कोलवा थानान्तर्गत भांवता गांव की पहाडी़ में सोमवार को एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले में पुलिस जांच कर रही हैं। जांच अधिकारी सीओ संजय चंपावत ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही हैं। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी हैं। एफएसएल और पोस्टमार्टम के आधार पर मामले की जांच को आगे बढाय़ा जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को दो महिने से लापता युवती पूजा वाल्मीकि का क्षत-विक्षत शव भांवता की पहाड़ी पर मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया और जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया। इसको लेकर मृतका के भाई ने एक नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
Published on:
01 Dec 2021 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
