
जिला पुलिस की डीएसटी टीम की कार्रवाई: राहुवास गांव में गांजे की खेती पकड़ी
लालसोट(दौसा). जिला पुलिस की डीएसटी टीम व रामगढ़ पचवारा पचवारा थाना पुलिस ने राहुवास में कार्रवाई को अंजाम देते हुए गांजे की खेती करने का मामला पकड़ा है। थाना प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि राहुवास गांव में नारायण पटेल की ढाणी में अवैध रूप से गांजे की खेती करने की सूचना मिली थी।
इसके बाद मौके पर डीएसटी टीम के प्रभारी अजीत सिंह व रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी को तस्दीक किया तो सूचना सही मिली। इसके बाद जिला पुलिस की डीएसटी टीम व थाना पुलिस ने वहां से गांजे से 55 पेड़ को उखाड़ते हुए जब्त करने की कार्रवाई की। इसके अलावा मौके से एक थैली में 650 ग्राम सूखा गांजा भी बरामद किया है।
मौके पर कोई भी मौजूद नहीं मिला और उक्त जमीन के खातेदार की जानकारी के लिए मौके पर राजस्व विभाग की टीम को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सात वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार
दौसा. कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को सात वर्ष से फरार छात्रसंघ चुनावों के दंगों में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह ने बताया कि दौसा जिला मुख्यालय पर 2013 में छात्रसंघ चुनावों में दंगे हो गए थे। इसमें शामिल आरोपी टोडाभीम थाने के माचड़ी गांव निवासी महेश मीना पिछले सात वर्ष से फरार चल रहा था, जिसको गिरफ्तार किया गया है।
Published on:
30 Jun 2021 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
