17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध निर्माण पर खुली जिम्मेदारों की नींद, पांच भवन किए सीज

प्रभावशाली लोगों की इमारतों पर नगर परिषद की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 21 Apr 2018, 8:45 AM IST

dausa illegal construction

दौसा. बिना अनुमति के निर्माण, आवासीय भवनों का उपयोग व्यावसायिक करने तथा अवैध व गलत तरीके से निर्माण को लेकर नगर परिषद के दल ने पांच भवनों को सीज करने की कार्रवाई की तथा एक भूखण्ड से अतिक्रमण हटाकर अधिग्रहित किया। इन भवनों से कई नामचीन लोगों का नाम जुड़ा होने से यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बन गई। मौके पर तमाशबीन लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। एक जगह दल को विरोध का सामना भी करना पड़ा।


नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने बताया कि शहर में कई भवन नगर परिषद की बिना अनुमति के अवैध तरीके से बनाए गए हैं। इसके चलते कार्रवाई करते हुए भवनों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में विनोद शर्मा व सोमो देवी पत्नी कैलाश मीना तथा राजधानी हॉस्पिटल, सैंथल मोड़ पर नरेन्द्र जैन तथा ओवरब्रिज के नीचे महेन्द्र चांदा के भवनों पर कार्रवाई की गई।
इस दौरान एसडीओ संतोष गोयल, अधिशासी अभियंता केएल मीना, कनिष्ठ अभियंता श्यामसुंदर शर्मा, राजेश गौतम, सीपी मीना, पुलिस उपनिरीक्षक अशोक सोनी मय पुलिस जाप्ते के मौजूद थे।


हुई कहासुनी


नगर परिषद का दल जैसे ही आगरा रोड स्थित एक भवन पर कार्रवाई करने पहुंचा तो वहां कुछ लोग अभद्रता करने लगे। हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस पर एसडीओ नाराज हो गए। इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस की मौजूदगी में सीज की कार्रवाई की गई।


नेताओं के नाम जुड़े


नगर परिषद ने जिन भवनों को सीज किया है, उनसे कई नेताओं के नाम जुड़े हैं। सोमो देवी पत्नी कैलाश मीना के बहुमंजिला भवन को लेकर पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीना का नाम जुड़ा हुआ है। इस पर मीना ने कहा कि छोटे भाई की पत्नी उगंती देवी के नाम से 1998 में नगरपालिका की नीलामी में प्लॉट लिया था। अब उक्त भवन को बिना नोटिस सीज किया गया है। डेढ़ साल पहले स्वीकृति के लिए भी फाइल लगाई थी। कोर्ट में चालान पेश कर रखा है।

बड़े नेताओं की राजनीतिक द्वेषता के कारण सीज की कार्रवाई की गईहै। इधर, इंदिरा कॉलोनी में सीज की गई एक जगह में एक पार्षद का नाम सामने आया है। इधर, उप सभापति वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही इन भवनों के गलत निर्माण का मामला उठाया था, जिसका अब सच सामने आया है।