दौसा. बांदीकुई विधानसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने से जहां निर्वाचन आयोग,पुलिस और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है, वहीं प्रत्याशियों ने भी सुकून महसूस किया। एक पखवाड़े से अधिक समय से राजनीतिक भागदौड़ के बाद प्रत्याशी थकान मिटाते नजर आए। प्रत्याशियों ने पहले के मुकाबले अधिक नींद ली।