10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीएसटी का विरोध, कपड़े की दुकानों पर फिर लटके ताले

लालसोट शहर में बौंली का बाजार, सदर बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार समेत सभी इलाकों में कपड़े की दुकानों पर दिन भर ताले लटके रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
Against GST, hanging locks on clothes shops

Against GST, hanging locks on clothes shops

लालसोट. देश में एक जुलाई से जीएसटी लागू होने का विरोध कर रहे कपड़ा व्यवसायी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते लालसोट शहर के साथ मंडावरी समेत कई कस्बों में दुकानें बद रही। शहर में बौंली का बाजार, सदर बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार समेत सभी इलाकों में कपड़े की दुकानों पर दिन भर ताले लटके रहे।

दोपहर को लालसोट एवं मंडावरी क्षेत्र के दुकानदारों ने शहर के झंरडा चौक पर एकत्रित होकर जीएसटी के विरोध में जमकर नारे लगाए। बाद में सभी दुकानदारों ने एसडीओ नवरत्न कोली को ज्ञापन देकर बताया कि जीएसटी के चलते पूरे देश में कपड़ा व्यवसाय को करारा झटका लगा है।

इस कानून में उचित बदलाव नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर राजू बोहरा, अजित जैन, हनुमान मोदी, बाबूलाल गुप्ता, भगवान तिवाड़ी, कृष्णा छीपा, राजू जैन, पिंन्टू जैन, मंडावरी संघ केे अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, संजय कुमार सिंघल, रवि अग्रवाल, कमलेश, धर्मचंद समेत कई दुकानदार मौजूद थे। (नि.प्र.)