6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकाया भुगतान की मांग को लेकर प्रशासन के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

नगर परिषद के बाहर धरना जारी, रसोई चालू

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Sep 17, 2021

बकाया भुगतान की मांग को लेकर प्रशासन के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

बकाया भुगतान की मांग को लेकर प्रशासन के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

दौसा. शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू करने व सफाईकर्मियों का बकाया भुगतान देने की मांग को लेकर दौसा की रसोई संस्था के साथ आमजन व सफाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी नगर परिषद के बाहर धरना जारी रखा। इस दौरान सुबह जिला प्रशासन के रवैये के विरोध में नगर परिषद से आक्रोश रैली निकाली गई। गांधी तिराहे पर ठहरकर कुछ देर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान संस्थापक मनोज राघव ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की जायज मांग को नहीं सुन रहा। ऐसे में अधिकारियों की हठधर्मिता के खिलाफ रैली निकालकर आक्रोश जताया गया। वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। रैली में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी झाडू व हाथों में तख्ती लेकर शामिल हुए। मानगंज, सुंदरदास मार्ग, पंचायत समिति रोड सहित अन्य जगह नारे लगाते हुए धरनार्थी गुजरे। कोतवाली थाना प्रभारी ने पहुंचकर लोगों की मांगें सुनी। इधर, धरनास्थल पर दौसा की रसोई संस्था ने भट्टी लगाकर भोजन तैयार करना भी शुरू कर दिया। धरने में शामिल लोगों ने सड़क किनारे पंगत लगाकर भोजन किया।

तीन दिन का अल्टीमेटम: धरनार्थियों ने तीन दिन में मांगें पूरी नहीं करने पर विधानसभा घेराव का अल्टीमेटम दिया है। धरनार्थियों का आरोप है कि जिला प्रशासन के स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।


ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज
इधर, नगर परिषद आयुक्त पूजा मीना ने कोतवाली थाने में सफाई ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि ठेकेदारों को 5 तारीख तक सफाईकर्मियों को भुगतान करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साथ ही पीएफ व ईएसआई का भुगतान भी नहीं किया। इसकी वजह से सफाईकर्मियों द्वारा हड़ताल की गई। जबकि परिषद द्वारा संवेदक को जून 2021 तक का भुगतान किया जा चुका है। ऐसे में मेसर्स प्रवीण कुमार डागर, मेसर्स रूद्रशक्ति एंटरप्राइजेज आदि के खिलाफ शर्तों की पालना नहीं करने व सरकारी राशि हड़पने का मामला दर्ज कराया गया।