6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नियमित करने की मांग को लेकर आशा सहयोगिनियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jan 28, 2021

नियमित करने की मांग को लेकर आशा सहयोगिनियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

नियमित करने की मांग को लेकर आशा सहयोगिनियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

दौसा. जिला कलक्ट्रेट के बाहर बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। आशा सहयोगिनियों ने बताया कि नियमित करने व वेतन न्यूनतम 18 हजार करने तथा एक ही विभाग में स्थाई कर केन्द्र सरकार से जोडऩे की मांग की।

उन्होंने कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार सुन नहीं रही। ऐसे में मांगे पूरी होने तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिता मीना, गायत्री शर्मा, मधु गुर्जर, कमला, रेखा शर्मा, इंद्रा शर्मा, सोमोती, अनिता, मीना, नीतू सैनी, पिंकी जांगिड़, विजय चारण, पिस्ता गुर्जर, नबिदा बेगम, पिंकी, सरिता, कमलेश बंशीवाल, तारा शर्मा सहित कई आशा सहयोगिनी मौजूद थी।

ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों ने कृषि बिल का जताया विरोध
महुवा. नए कृषि कानून बिल के विरोध में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध जताया। रैलीबालाहेड़ी मोड़ से शुरू होकर हाइवे से निकलती हुई उपखंड कार्यलय पहुंची जहां उन्होंने उपखंड अधिकारी रवि विजय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

जानकारी के अनुसार नए कृषि कानून के विरोध में विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बालाहेड़ी मोड से ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली राजमार्ग होती हुई उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची। इस दौरान गगवाना, बालाहेडी,वीरपुर, टुडियाना, झोपड़ीन, बरखेड़ा, हुडला, मौजपुर, समलेटी, पाडली सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे।