5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
आजादी के अमृत महोत्सव पर हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग
Play video

आजादी के अमृत महोत्सव पर हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग

विराट तिरंगा यात्रा में उमड़े हजारों लोग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 14 Aug 2022, 8:16 PM IST

दौसा. स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वराज 75 अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से रविवार को जिला मुख्यालय पर विराट तिरंगा यात्रा का आयोजन नेहरू पार्क से शहीद स्मारक तक किया गया। करीब आधा किलोमीटर लंबी रैली में बच्चे, युवा, बुजुर्गों, महिलाओं सहित हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। देशभक्ति गीतों पर युवा झूम उठे। जमकर जयकारे लगाए गए। यात्रा गांधी तिराहे से आगरा रोड व कलक्ट्रेट होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। जहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ।


यात्रा में श्रीलक्ष्मीनारायण मित्र मंडल का 300 फीट लंबा तिरंगा, नगर के सभी आदर्श विद्या मंदिरों की ओर से घोडिय़ों पर भारत माता, मेवाड़ की रानी पद्मावती, हाडी रानी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के वेश में बालिकाओं की सजीव झांकियां, स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद, सुभाषचंद्र बोस, सुखदेव, भगत सिंह, राजगुरू, स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी किसानों का जत्था, स्वामी विवेकानंद, भगवा वेश में गायत्री परिवार का जत्था आदि की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इस मौके पर राष्ट्रीयं स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने कहा कि 15 अगस्त को हमें आजादी मिली और वर्षों की परतंत्रता की रात समाप्त हो गई, किन्तु स्वातंत्र्य के आनंद के साथ-साथ हमें मातृभूमि के विभाजन का गहरा घाव भी सहन करना पड़ रहा है। प्रत्येक राष्ट्र भक्त का एक ही स्वर्णिम स्वप्न होना चाहिए अखंड भारत। उन्होंने सभी से अखंड भारत का संकल्प लेने का आह्वान किया। आयोजन समिति के सदस्य मनोज राघव ने कहा कि तिरंगा यात्रा विराट स्वरूप दौसा की सामाजिक एकता और समरसता का परिचायक है।


यात्रा में सांसद जसकौर मीना, पूर्व विधायक शंकरलाल शर्मा, जिला प्रचारक विमल कुमार, आयोजन समिति के सदस्य प्यारेलाल मीणा, भगवान सहाय सैनी, लोकेश शर्मा, पंडित राधेश्याम शर्मा, भगवानसहाय वर्मा, गिरिराजप्रसाद गुर्जर, रोहित डंगायच आदि थे।