7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेकअप कराकर घर लौट रही दुल्हन की कार पलटी, बिन्दायक की मौत

शादी की खुशियां मातम में बदली

2 min read
Google source verification
मेकअप कराकर घर लौट रही दुल्हन की कार पलटी, बिन्दायक की मौत

मेकअप कराकर घर लौट रही दुल्हन की कार पलटी, बिन्दायक की मौत


दौसा. दुल्हन का मेकअप कराकर ले आ रही कार के अनियंत्रित होकर पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई वहीं चार जनों के भी मामूली चोट आई। लवाण थाने के हैडकांस्टेबल मुकेश शर्मा ने बताया कि कस्बे मे रैगर मोहल्ले में लड़की की शादी थी। दुल्हन का मेकअप कराकर कुछ जने कार से आ रहे थे। तभी बनियाना के पास आईटी कॉलेज के सामने कार के अनियंत्रित होकर पलटने से मौके पर ही कुनाल (04) पुत्र विनोद रैगर निवासी भांकरोटा (जयपुर) की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर में खुशियां मातम में छा गई। डीजे व स्टेज को हटा दिया। कम बारातियों को बुला कर रातों रात फेरे कर दिए। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों ने बताया कि मृतक बच्चे को बिन्दायक बनाया गया था। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

कालाखों में युवक ने की आत्महत्या
दौसा. सदर थानांतर्गत के कालाखों गाव में फंदा लगाकर एक युवक ने जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार कालाखो निवासी अजय सेन (28) पुत्र राजेंद्र सेन एक दिन पहले घरवालों को बिना बताए कहीं पर चला गया। इसके चलते परिजनों ने आस-पास ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह देखा तो उसका शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता लग पाएगा। मौत के बाद पत्नी व परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
लॉकडाउन के चलते गांव में ही खोली थी दुकान
मृतक पूर्व में जयपुर में रहकर पार्लर का काम करता था, लेकिन लाकडाउन लगने के बाद हालत खराब हो गई। इसके चलते उसने गांव में किराए पर दुकान ली। पार्लर की दुकान से वह परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के तीन बेटी और एक बेटा है।