
दौसा के लालसोट रोड पर परचूनी की दुकान, जिसका शटर तोड़ कर सामान हो गया चोरी।
दौसा. जिला मुख्यालय के लालसोट रोड स्थित जिला अस्पताल के समीप रात को एक दुकान का ताला तोड़ कर हजारों रुपए नकदी व सामान चुरा लिया। पुलिस ने बताया कि दुकानदार प्रशांत शर्मा ने रिपोर्ट दी है कि लालसोट रोड के जिला अस्पताल के समीप उनकी दुकान है। सुबह एक दुकानदार ने उनको सूचना दी कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। सूचना के बाद दुकान पर जाकर देखा तो दुकान के गल्ले से करीब 17 हजार रुपए गायब थे। वहीं देशी घी के डिब्बे, काजू, किसमिस व अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
लालसोट. देवली गांव स्थित पपलाज माता मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई राशि को चोर पार कर ले गए। रघुराज ने लालसोट थाने मेंं प्राथमिकी दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर रात को पपलाज माता मंदिर के दान पात्र को तोड़कर राशि चुरा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने पर लगी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
बेकाबू ट्रेलर ने तोड़े डिवाइडर
लालसोट . क्षेत्र के डिडवाना रीको एरिया के पास बीती रात एक बेकाबू ट्रेलर ने रोड के बीच में बने डिवाइडर को तोड़ दिया। घटना में ट्रेलर चालक की हल्की चोट आई है। यह पूरी घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। बीती रात्रि को मार्बल से भरा एक ट्रेलर कोथून से दोसा की ओर जा रहा था। डिडवाना रिको एरिया के पास पुलिया से उतरने के दौरान चालक को झपकी आने से यह ट्रेलर बेकाबू होकर रोड पर डिवाइडर के लिए रखे गए सीमेंट के ब्लॉक को तोड़ते हुए एक ब्लॉक से टकराकर रुक गया। क को भी हल्की चोट आई है।मौके पर पहुंची लालसोट पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हाइवे से दूर हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।
Published on:
25 Jun 2021 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
