
दौसा. पंचायत चुनाव में अगले चरण के मतदान के लिए एसडीओ की मौजूदगी में ईवीएम की जांच करते कार्मिक।
दौसा. जिले में पंचायतराज संस्था की जिला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्यों के दूसरे चरण के लिए 29 अगस्त को मतदान होगा। शुक्रवार शाम शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। इससे पहले दिनभर प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्ड में समर्थकों के साथ रैलियां निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। चुनावी माहौल परवान पर रहा।
जिले में नांगलराजावतान, लवाण, लालसोट व रामगढ़चवारा पंचायत समितियों के कुल 78 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद के करीब 12 वार्डों में पंचायत राज के दूसरे चरण के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को गांवों में खूब शोर-शराबा रहा। कभी किसी की तो कभी किसी प्रत्याशी की रैली निकली। इधर, निर्वाचन विभाग भी दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुट गया है।
झोंक दी ताकत
पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य के लिए चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदाताओं को वोट डालने के लिए रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। महिला प्रत्याशी के साथ उनके पुरुष रिश्तेदार भी साथ चल रहे हैं। कोई मतदाताओं के पैर पकड़ रहा है तो कोई नत-मस्तक होकर मतदान की गुहार करता रहा। प्रत्याशी अपने से रूठे मतदाताओं को भी मना रहे हैं। कहीं पर परिवारवाद का तो कहीं पर ढाणी व गांव का हवाला दिया जा रहा है। यहां तक प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पंच-पटेलों का भी सहारा ले रहे हैं।
आखिरी दिन पूरे दमखम के साथ किया चुनाव प्रचार
लालसोट. लालसोट व रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति क्षेत्र मेें जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 29 अगस्त को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार समाप्त होने से पूर्व लालसोट पंचायत समिति के 27, रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति के 17 वार्ड एवं क्षेत्र में जिला परिषद के आधा दर्जन वार्डों में चुनावी मैदान में डटे सभी प्रत्याशियों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया। प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने इलाकें में समर्थकों के साथ रोड शो और वाहन रैली निकाली और प्रत्येक ढाणी में पहुंचकर चुनावी सभाओं को संबोधित भी किया। इस दौरान कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों एवं निर्दलीयों ने भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। गांवों में शुक्रवार को खासी चहल पहल नजर आई।
क्षेत्रीय नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
लालसोट. लालसोट पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी प्रचार का शोर थमने के साथ ही अधिकांश वार्डों में चुनावी मुकाबला एक रोचक मोड़ पर जा पहुंचा है। लालसोट पंचायत समिति के 27 वार्डों में अधिकांश वार्ड में कड़ा मुकाबला है। कई सीटों पर निर्दलियों ने भी अपना पूरा दमखम लगा कर दोनों ही दलों के प्रत्याशियों के पसीने छुड़ा रखे हैं। लालसोट पंचायत समिति के 27 वार्डों मेंं 67 प्रत्याशी चुनावी मैदान मेेेंं हैं। इसमें कांगेस व भाजपा प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर है, इसके अलावा सात वार्ड में त्रिकोणीय व तीन वार्ड में चार कोणीय मुकाबला है। इस बार लालसोट पंचायत समिति के प्रधान का पद सामान्य है।
फैक्ट फाइल
पसं बूथ वार्ड मतदाता
नांगलराजावतान 100 17 70155
लवाण 70 15 50749
लालसोट 147 29 127928
रामगढ़पचवारा 104 17 77899
कुल 421 78 326731
जिला परिषद वार्ड नम्बर: 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12
Published on:
28 Aug 2021 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
