
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र अन्तर्गत बालाजी मोड़ के पास रविवार को कार व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इससे कार में सवार चार जने घायल हो गए। मेहंदीपुर बालाजी थाने के एएसआई मुकेश गुर्जर ने बताया कि एक कार जयपुर से धौलपुर की तरफ जा रही थी कि पाटोली बायपास पर गैस टैंकर पलट जाने के कारण पुलिस ने यातायात एकतरफा कर रखा था
जिसमें एक ट्रक महुवा की तरफ से जयपुर जा रहा था। बालाजी मोड़ पर ट्रक और कार में जोरदार आमने सामने भिड़ंत हो गई। इससे कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा कार में सवार चार जने शाहरुख, गोलू जाटव, श्रीकांत धोबी निवासी धौलपुर व इरशाद निवासी आगरा गंभीर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल सिकराय भर्ती कराया। जहां पर चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दौसा रैफर कर दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया तथा यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
खुले नाले में फंसी कार, बाल-बाल बचे यात्री
सिकंदरा. कस्बे के खटीक मोहल्ले में खुला नाला राहगीर व वाहन चालकों के लिए आफत बना हुआ है। रविवार शाम को खुले नाले में सवारियों से भरी कार फंस गई। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बच गई। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया।
सुरेश, महेंद्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को कई बार खुले को पाटने के लिए अवगत कराया गया, लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ऐसे में नाले में पानी भरा रहता है। इससे कई बाइक सवार इस नाले में बार गिर चुके हैं। रविवार को जयपुर से सिकंदरा पहुंचे कुछ यात्रियों की कार खुले नाले में फंस गई। बाद में ग्रामीणों ने क्रेन की सहायता से कार को नाले से बाहर निकाला। हादसे में यात्री बाल बाल बचे हैं।
Published on:
20 Sept 2021 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
