थानाधिकारी ने बताया कि चुनाव में वोटो के ध्रुवीकरण तथा स्वयं के प्रति सहानुभूति के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में मंडावर निवासी आशुतोष झालानी, संजय लखेरा, गिर्राज सैनी गढ़हिम्मत, गोपाल जायसवाल गोपालपुरा जयपुर व जायसवाल के ड्राइवर को आरोपी बनाया गया है। दो पक्षों के बीच संघर्ष फैलाने की साजिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।