दौसा. नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दौसा की ओर से पराक्रम दिवस मनाया गया। नगर मंत्री विशाल जोशी ने बताया कि कोतवाली पुलिस स्टेशन, महिला पुलिस थाना में सभी पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। इस दौरान जिला संयोजक लोकेश भांकरी, रिंकू गुर्जर, ओमप्रकाश मीना, विकाश शर्मा, सचिन मीणा, हर्ष शर्मा, अजय शर्मा आदि थे।
इसी तरह हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय दौसा के तत्वावधान में पुष्प अर्पित व दीप जलाकर जयंती मनाई गई। डीओ सोनू शर्मा, केशव कुमार गोठवाल, योगेश सैनी, आदित्य कानखेडिय़ा, विकल्प सैनी, लोकेश मीणा आदि मौजूद रहे।
वहीं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति ने भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में श्रीश्याम योग समिति के समस्त योगार्थियों के साथ मनाया। डॉ. ओ. पी. गुप्ता एवं एडवोकेट विनोद विजय ने दीप जलाकर शुरुआत की। पण्डित कैलाश शर्मा एवं कैलाश मेठी ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। रमेश चंद्र विजय व विमल जैन ने बोस के जीवन चरित्र के बारे में बताया। ऑनलाइन सह योग शिक्षक के प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिवरतन नायला, कैलाश मेठी, सुरेश भेडोली, गिरिराज रावत, कैलाश झालानी, अशोक बिंवाल, रामजीलाल झंगिनिया, नवल खण्डेलवाल, रमेश जायसवाल, मुकेश सैनी और सत्यनारायण गुप्ता को प्रमाण पत्र वितरित किए।
श्रीदिगम्बर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. राजेशकुमार बठीजा व व्याख्याता पायल जैन ने दीप जलाकर शुरुआत की। बोस की जीवन यात्रा पर फिल्म प्रदर्शित की गई। प्राचार्य ने कहा कि नेताजी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी व युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। इस दौरान मूलचंद वर्मा, कमलेश दीक्षित आदि ने भी विचार व्यक्त किए।