11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में फंदे से लटका मिला सफाई कर्मचारी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 5 Aug 2018, 7:33 AM IST

lalsot news

अस्पताल में फंदे से लटका मिला सफाई कर्मचारी

लालसोट. उपखण्ड के मंडावरी कस्बे स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार सुबह एक सफाई कर्मचारी का शव फंदे से झूलता हुआ मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस के अनुसार मृतक पप्पूलाल पुत्र मनोहरलाल हरिजन मंडावरी अस्पताल मेंं ठेके पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार रात को वह ड्यूटी पर भी आया था। शनिवार सुबह सुबह करीब आठ बजे चिकित्साकर्मियों को उसकी लाश चिकित्सालय परिसर में लैब के पास एक गैलेरी में पाइप पर बने फंदे से झूलती हुई मिली।


मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर दर्जनों ग्रामीण व परिजन जमा हो गए। लालसोट सीओ मोहनलाल व मंडावरी एसएचओ प्रवीण कुमार ने मौका-मुआयना करते हुए शव को नीचे उतरवाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपर्द कर दिया।


वहीं ग्रामीण व परिजनों ने पप्पू की मौत पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना ने भी पुलिसकर्मियों से मामले की उचित जांच को कहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। मंडावरी थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई ताराचंद द्वारा दर्ज कराई प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। (नि.प्र.)

एक दर्जन आरोपियों को भेजा जेल


दौसा. जिले के सदर थाना इलाके के लोहसरी गांव में छह दिन पूर्व दो पक्षों में भूमि विवाद व कुएं की मुंडेर गिराने की बात को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो भाइयों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक दर्जन आरोपियों को जेल भेजा गया है।
थाना प्रभारी रामसिंह यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को राधाकिशन, सेडूराम व कमोद पुत्र नारायण गुर्जर, उमाशंकर पुत्र हीरालाल, मानसिंह पुत्र सेडूराम, केशंता देवी व बच्ची देवी को गिरफ्तार किया था।

शनिवार को इनको न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भिजवा दिया। इससे पहले पुलिस दो महिलाओं समेत पांच को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। उनमें से दोनों महिलाओं समेत तीन आरोपियों को पहले ही जेल भिजवा दिया था। दो जने दो दिन के रिमाण्ड पर चल रहे थे, जिनको भी पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया था तथा उनको भी जेल भिजवा दिया है।


उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को हुए खूनी संघर्ष में रामजीलाल गुर्जर व उसके छोटे भाई गोकुल गुर्जर की मारपीट कर व जीप से कुचल कर हत्या कर दी थी।