10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम की सभा में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 16 Sep 2018, 7:44 AM IST

dausa bjp

सीएम की सभा में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य

दौसा. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के तहत जिले में प्रस्तावित सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि जुट गए हैं। मंडल व बूथ स्तर पर सभा कर भीड़ जुटाने के लक्ष्य आवंटित किए जा रहे हैं। वहीं शहर की सड़कों पर मरम्मत का काम भी जोरों पर है। दौसा जिला मुख्यालय पर बजरंग मैदान में सभा प्रस्तावित है। भाजपा जिला महामंत्री आलोक जैन ने बताया कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं दस हजार लोगों को सीएम के स्वागत में लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।


नांगल राजावतान. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की 20 सितम्बर को प्रस्तावित गौरव यात्रा को लेकर शनिवार को उपखण्ड मुख्यालय के मीन भगवान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित लोगों की बैठक हुई। बैठक में विधायक शंकरलाल शर्मा, सिकराय विधायक गीता वर्मा ने मुख्यमंत्री को गौरव यात्रा की तैयारी पर चर्चा की।

तैयारी को लेकर मीन भगवान मंदिर पर रंग रोगन, मंदिर के आस-पास साफ सफाई, थाने के समीप बनने वाले हेलिपेड व स्वागत के लिए मंच की तैयारी करने पर चर्चा हुई। इस मौके पर प्यारीवास सरपंच ओमप्रकाश मीना, मण्डल अध्यक्ष गैंदीलाल मीना, डूंगरावता सरपंच भरतलाल मीना, पूर्व सरपंच फैलीराम मीना, उप सरपंच कमलेश शर्मा, मुकेश ठीकरिया, राजेन्द्र सोनी, विनोद मिश्रा, विनोद शर्मा, दीपक जोशी, शिवदयाल शर्मा, लल्लूराम गेरोÓया, गोविन्दनारायण शर्मा, पिन्टू पापड़दा, तोफान मीना, गिर्राजप्रसाद शर्मा आदि मौजूद थे।


मुख्यमंत्री से यह रखेंगे मांग


मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लेकर हुई बैठक में क्षेत्र के लोगों ने विधायक से मुख्यालय पर कॉलेज खुलवाने, ग्राम पंचायत छारेड़ा में दर्जनों बीघा चरागाह भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र खुलवाने, कृषि मण्डी आदि खुलवाने की मांग रखने का निर्णय किया।

सिकंदरा. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कस्बे में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सीएम के 20 सितम्बर को बांदीकुई आम सभा में जाने के दौरान सिकंदरा चौराहा, भाण्डारेज व दुब्बी में स्वागत कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा ने बताया कि सिकंदरा-सिकराय के कार्यकर्ता सिकंदरा चौराहे पर, बहरावण्डा व गीजगढ़ मण्डल के कार्यकर्ता दुब्बी एवं भाण्डारेज व आलूदा मण्डल के कार्यकर्ता भाण्डारेज मोड़ पर सीएम का स्वागत करेंगे।


सिकराय विधानसभा क्षेत्र के गौरव यात्रा प्रभारी पिंकेश पोरवाल, यूआईटी गंगानगर चेयरमैन संजय महिपाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। इस मौके पर राÓयसभा सांसद रामकुंवार वर्मा, विधायक गीता वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम बंशीवाल, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष कैलाश बैरवा, पूर्व मंडी चेयरमैन रायसिंह गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्रवण सूबेदार, मण्डल अध्यक्ष रामावतार कसाना, कमलेश जोशी, आलोक जैन, राजेन्द्र शर्मा, विपिन घूमणा, मुथरेश कसाना, भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष करणसिंह भण्डारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कजोड़मल बैरवा, बनवारी छोकरवाड़ा, मुकेश बासडा, मोहनलाल टोरड़ा, विनोद रायपुरा, जितेन्द्र नईवाल आदि थे।


बांदीकुई. भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे स्थित गोकुल पैलेस में हुई। इसमें राÓयसभा सांसद रामकुंवार वर्मा एवं विधायक अलकासिंह गुर्जर ने शिरकत की। नगर अध्यक्ष सुरेन्द्रमोहन तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं आमसभा में अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने पर विचार-विमर्श किया गया।मण्डल वार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।