7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व जिला प्रमुख व महुवा विधायक में हुई कहासुनी

पालिका अधिकारियो पर मनमानी का आरोप, एसडीओ से की शिकायत

2 min read
Google source verification
पूर्व जिला प्रमुख व महुवा विधायक में हुई कहासुनी

महुवा उपखंड अधिकारी को पालिकाकर्मियों की शिकायत करते कांग्रेस पदाधिकारी।


दौसा. महुवा में मंडावर रोड स्थित नाला निर्माण के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालिका अधिकारियो पर मनमानी के आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पालिका के अधिकारी नाली निर्माण का उद्घाटन गुरुवार को करना चाहते थे। इसमें कार्यकर्ताओं की अनदेखी किया जाना तय था। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महुवा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां पहले से मौजूद क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला और पूर्व जिला प्रमुख अजीतसिंह के बीच उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर कहासुनी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उधर पूर्व जिला प्रमुख ने उपखंड अधिकारी से शिकायत कर बताया कि चेयरमैन नर्मदा देवी गुर्जर कोरोना से पीडि़त है और उनका उपचार जयपुर के अस्पताल में चल रहा है। जब तक चेयरमैन ठीक होकर महुवा नहीं आ जाती, तब तक नगर पालिका क्षेत्र में किसी भी प्रकार के उद्घाटन नहीं किए जाएं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अधिकारी राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर इंदिरा रसोई योजना के शुभारंभ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। जो उचित नहीं है। हालांकि इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक द्वारा कर दिया गया। उधर सूत्रों ने बताया कि मंडावर रोड पर बनने जा रही सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया गया। नाला निर्माण के उद्घाटन से कोई सरोकार दिखाई नहीं दिया। बाद में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जल्दी ही बैठक बुलाने और मुख्यमंत्री से अधिकारियों के पक्षपात पूर्ण रवैए की शिकायत करने की बात कही। जिला प्रमुख ने बताया कि स्थानीय अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नहीं सुनकर उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट भंवरसिंह गुर्जर ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारियों द्वारा बरते जा रहे भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए मीटिंग आयोजित की जाएगी। इधर, गुरुवार को ही महुवा विधायक ने इन्दिरा रसोई का उद्घाटन तथा मंडावर सड़क का भूमि पूजन भी किया।

50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास
लालसोट. शहर के जमात क्षेत्र में नव निर्मित बस स्टैण्ड क्षेत्र में 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का गुरुवार को प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने शिलान्यायस किया। इस मौके पर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना के बाद शिलान्यास पट्टिका का अनावण किया।

उन्होंने कहा कि जमात बस स्टैण्ड पर सभी सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में जब इस स्टैण्ड से बसों का संचालन होने पर यात्रियों को सभी सुविधाए मिल सकेगी। पालिका के ईओ नवरत्न शर्मा ने बताया कि 50 लाख की लागत से स्टैण्ड परिसर में सीसी रोड, नाली एवं मुख्य मार्ग से लेकर स्टेण्ड तक रोड का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे की बसों के आवागमन मेें कोई भी परेशानी नहीं हो। शिलान्यास के बाद मंत्री ने पौधारोपण भी किया। पार्षद दयाराम स्वामी समेत क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया। एसडीएम गोपाल जांगिड़, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष परिक्षित शर्मा, बाबूलाल सैन आदि मौजूद रहे।