6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नामांकन के लिए समर्थकों की भारी भीड़ के साथ पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश, बीजेपी के विक्रम बंशीवाल को देंगी टक्कर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश ने बड़ी तादाद में समर्थकों के साथ सिकराय रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। ममता भूपेश ने बड़ी तादाद में समर्थकों के साथ दौसा अपने आवास से रवाना होकर NH- 21 से होते हुए सिकराय एसडीएम कार्यालय पहुंची और विधानसभा चुनाव 2023 का अपना नामांकन समर्थकों के साथ दाखिल किया।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Akshita Deora

Nov 03, 2023

mamta_bhupesh.jpg

Rajasthan election 2023 कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश ने बड़ी तादाद में समर्थकों के साथ सिकराय रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। ममता भूपेश ने बड़ी तादाद में समर्थकों के साथ दौसा अपने आवास से रवाना होकर NH- 21 से होते हुए सिकराय एसडीएम कार्यालय पहुंची और विधानसभा चुनाव 2023 का अपना नामांकन समर्थकों के साथ दाखिल किया। उन्होंने ने रिटर्निंग अधिकारी राकेश मीना के समक्ष नामांकन दाखिल किया। ममता भूपेश का सिकंदरा चौराहा,डाबर ढांणी, मानपुर चौराह,व सिकराय कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा व माला व सॉल उड़ाकर भव्य स्वागत किया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव: अब तक 100 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने, देखें किसका-किससे होगा मुकाबला


ममता भूपेश के नामांकन दाखिल करने के दौरान समर्थकों की बड़ी तादाद भीड़ रही। का मानपुर चौराहे पर बैड बाजों के साथ स्वागत किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान काम या दिल से कांग्रेस फिर से का कार्यकताओं ने नारेबाजी की। थोड़ी देर बाद ममता भूपेश अग्रवाल धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगी । उसके बाद मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना करने का कार्यक्रम है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan BJP 4th List: राजस्थान के लिए भाजपा की चौथी सूची जारी, शिव से इसको मिला टिकट

वहीं बीजेपी ने सिकराय से विक्रम बंशीवाल को मैदान में उतारा है। जिसने अभी तक नामांकन नहीं भरा है। विक्रम राजनीतिक परिवार से हैं। 2013 में सिकराय से भाजपा ने उनके चाचा नंदलाल बंशीवाल को टिकट दिया था। विक्रम के पिता जियालाल बंशीवाल दौसा से 2 बार विधायक रह चुके हैं। दादा सोहनलाल 1 बार, चाचा नंदलाल 2 बार तथा ताऊ राधेश्याम बंशीवाल भी विधायक रह चुके हैं। श्यामलाल बंशीवाल टोंक से सांसद रह चुके हैं। विक्रम दौसा पंचायत समिति के सदस्य तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।