
आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मिले
दौसा. जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अनलॉक होने के बाद तीन गुना तेजी से कोरोना का प्रसार हुआ है। शनिवार को भी आधा दर्जन कोरोना मरीज मिले। चिकित्सा विभाग के अनुसार भांडारेज स्कूल के प्रधानाचार्य व बांदीकुई में हेयर ड्रेसर पॉजिटिव पाए गए। वहीं चार कोरोना केस दौसा निवासियों के जयपुर में मिले हैं। इनमें बैजवाड़ी, लालसोट, धनावड़ व खेड़ला बुजुर्ग की महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। महुवा के बाड़ा बुजुर्ग की घोंडी मीणा निवासी महिला के जयपुर में प्रसव हुआ है तथा वहीं भर्ती है। महुवा में एक निजी अस्पताल में दिखाया था, इसलिए वहां के चिकित्सक सहित अन्य की भी जांच हुई है।
corona case in dausa
इसी तरह धनावड़ की एक महिला के जयपुर में प्रसव हुआ। वहीं महिला चिकित्सालय में भर्ती है। महिला के करीब सात परिजनों को चिह्नित किया गया। एक कोरोना पीडि़त दौसा के दुर्गा मंदिर के समीप निधिवन नगर में भी सामने आया है। हालांकि शाम तक चिकित्सा विभाग के पास जयपुर मुख्यालय से रिपोर्ट नहीं आई थी। सूत्रों के अनुसार पीडि़त ने जयपुर जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में हो गया।
वहीं जिला अस्पताल से 6 तथा महुवा से 2 मरीज डिस्चार्ज किए गए। दो मरीज दौसा में भर्ती किए। अब कुल 10 मरीज भर्ती हैं तथा 3 का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। 5 मरीज महुवा में भर्ती हैं।
395 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 237 हो गई है। वहीं 207 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। जिले में अब तक 12 हजार 726 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 415 की रिपोर्ट आना शेष है। चिकित्सा विभाग की टीमों ने अब तक 40 हजार 472 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। वहीं 39 हजार 394 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 1034 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग की 289 टीमों ने 4 हजार 251 घरों के 31 हजार 32 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है।
रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत
जिला न्यायालय में कोरोना पीडि़त आरोपी आने के बाद न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारियों तथा सदर व कोतवाली थाने के पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे न्यायालय व पुलिस महकमे को राहत मिली। हालांकि कुछ लोगों की रिपोर्ट अभी आना शेष है।
बंद रही मण्डी
सब्जी विक्रेताओं की शुक्रवार को कोरोना जांच के बाद शनिवार को भी सब्जी मंडी बंद रही। रिपोर्ट आने तक सभी विक्रेताओं को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके चलते विक्रेताओं के नहीं आने से मंडी बंद रही। लोगों को सब्जी खरीदने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।
corona case in dausa
Published on:
18 Jul 2020 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
