6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना संक्रमित बैंक मैनेजर व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौत

corona Death in dausa- कहर बरपाता संक्रमण... 13 नए केस मिले

2 min read
Google source verification
कोरोना संक्रमित बैंक मैनेजर व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौत

कोरोना संक्रमित बैंक मैनेजर व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौत

दौसा. जिले में कोरोना अब कहर बरपाने लगा है। मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही अब मौत होने के मामले भी लगातार आने लगे हैं। वहीं मरीजों में भी घातक लक्षण नजर आने लगे हैं। ऐसे में चिकित्सा विभाग सहित आमजन में चिंता बढ़ती जा रही है। शनिवार को कोरोना संक्रमित दौसा शहर के एक बैंक शाखा के युवा मैनेजर तथा एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं 13 नए केस भी जिले में सामने आए।

corona Death in dausa


जानकारी के अनुसार इंडियन बैंक के मैनेजर की चार-पांच दिन से जुकाम-खांसी, बुखार आदि बीमारी हो रही थी। दौसा में मैनेजर ने जांच कराई। इसके बाद जयपुर उपचार के लिए चले गए। वहां भी जांच की गई तथा कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बैंक मैनेजर परिवार सहित गुप्तेश्वर रोड पर हाउसिंग बोर्ड में रहते थे तथा मूल रूप से पड़ासोली ग्राम पंचायत के किशनपुरा गांव के रहने वाले थे। सूचना पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया सहित चिकित्सा टीम ने पहुंचकर मैनेजर की पत्नी व बच्चे सहित अन्य व्यक्तियों का टेस्ट करवाकर जयपुर रवाना किया। वहीं आगरा रोड स्थित बैंक शाखा बंद रही।


वहीं सुभाष कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई तथा शनिवार दोपहर मृत्यु हो गई। उन्हें तीन-चार दिन से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद जयपुर में चिकित्सक को दिखाकर कोरोना टेस्ट कराया गया था। मौत की खबर सुनकर शहर में शोक की लहर छा गई। व्यापारियों सहित हर कोई हतप्रभ रह गया।


जिला मुख्यालय पर अशोक नगर -2 में एक ट्रेजरी में कार्यरत महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। हालांकि डेढ़ माह से वह अवकाश पर थी। महिला को खांसी, सांस लेने में दिक्कत व हल्का बुखार की शिकायत हुई। महिला को होम आइसोलेशन में रखकर सम्पर्क में आए व्यक्तियों को चिह्नित किया गया। इसी तरह कमलेश्वर कॉलोनी जड़ाव फाटक के समीप 28 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली। वह सीआरपीएफ कोलकाता में कांस्टेबल है तथा 29 जून से दौसा में है। महिला को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। इसी तरह गुप्तेश्वर रोड शिक्षक कॉलोनी में दिल्ली में अध्यापक पद पर कार्यरत युवक पॉजिटिव मिला। मरीज को होम आइसोलेशन में रखकर परिजनों को चिह्नित किया गया। नांगल गोविंद में भी 21 वर्षीय महिला संक्रमित मिली। 5 परिजनों का भी टेस्ट कराया है। वहीं मालियों की ढाणी में एमएनआईटी जयपुर में कार्यरत युवक कोरोना से संक्रमित मिला। मरीज ने जयपुर में जांच कराई थी, अब जिला अस्पताल दौसा में भर्ती हैं।


इधर, जिले में अब तक 26 हजार 435 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 919 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं टीमों ने अब तक 54 हजार 872 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 53 हजार 57 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 1815 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग की 289 टीमों ने 954 घरों के 7 हजार 246 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है। कुल 477 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं।

corona Death in dausa