23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dausa / कोरोना लॉकडाउन : पुलिस व प्रशासन की पैनी नजर, लगातार गश्त

कोरोना लॉकडाउन : पुलिस व प्रशासन की पैनी नजर, लगातार गश्त

Corona Lockdown: Close look at Alert police and administration: बेवजह घूमने वाले वाहन चालकों पर किया जुर्माना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 5 Apr 2020, 7:31 PM IST

कोरोना लॉकडाउन : पुलिस व प्रशासन की पैनी नजर, लगातार गश्त

कोरोना लॉकडाउन : पुलिस व प्रशासन की पैनी नजर, लगातार गश्त

बांदीकुई. कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस के जवान गश्त कर क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं बाहर से आने वाले लोगों पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की ओर से आगरा फाटक, थाने के बाहर, मुकरपुरा चौराहा, कोर्ट तिराहा एवं गुढ़ारोड पर जवान तैनात किए गए। प्रत्येक दुपहिया व चौपहिया वाहन चालक को रोक कर पूछताछ करते दिखाई दिए। संतोष प्रद जवाब नहीं देने पर वाहन चालकों पर जुर्माना किया गया तो कई वाहनों को जब्त भी किया गया।

Corona Lockdown: Close look at Alert police and administration


पुलिस वृत्ताधिकारी संजयसिंह चम्पावत, थाना प्रभारी राजेन्द्र मीणा एवं सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र शर्मा ने भी शहर में गश्त की। इसके चलते बाजार में एक-दो लोग बारी-बारी से आकर राशन सामग्री व सब्जी खरीदकर जाते दिखाई दिए। बाजार में आने वाले अधिकांश लोग मास्क पहने हुए एवं सेनेटाइजर साथ लेकर जाते दिखाई दिए।


इसके बाद थाना प्रभारी राजेन्द्र मीणा व पुलिस चौकी बिवाई प्रभारी विजयसिंह मय जाब्ते के मांग्या सिद्ध बाबा की डूंगरी बास बिवाई पहुंचे। जहां 8 अप्रेल को आयोजित होने वाले मांग्या सिद्ध बाबा के मेले को लेकर डूंगरी के संत व ग्रामीणों को बुलाकर लॉक डाउन व धारा 144 लगी होने के चलते मेला स्थगित किए जाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मंदिर पुजारी विजेन्द्रसिंह, दीनदयाल शर्मा, चिंरजीलाल सैनी, उम्मेदीलाल, गोपाल कोली, बीरबल सैनी एवं हरीश सैनी भी मौजूद थे। उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा ने भी राशन व्यवस्था एवं पंचायत समिति में किए जा रहे भोजन किट को लेकर जानकारी ली और जरुरतमंदों को नियत समय पर भोजन मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए।

Corona Lockdown: Close look at Alert police and administration

मनचलों पर पुलिस हुई सख्त


गुढ़ाकटला. जिले में कोरोना पॉजिटिव के दो और मामले सामने आने के बाद अब पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन को लेकर रवैया भी सख्त कर लिया है। कस्बे में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय अब सुबह सात से दस बजे तक ही निर्धारित किया गया है। साथ ही सडक़ पर बेवजह घूमने वालों के प्रति भी पुलिस अब सख्ती से पेश आने लगी है। मनचलों को बीच सडक़ पर मुर्गा बनाकर हिदायत दी जा रही है तो कहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कस्बे सहित परिक्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर बसवा, कोलवा पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।