8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona In Rajasthan : कोरोना के नए वेरिएंट से जयपुर में एक की मौत, मचा हड़कंप

Covid 19 Positive Patient Dies In Jaipur : नांगल राजावतान (दौसा)। दौसा जिले के नांगल राजावतान की जोजाला ढाणी निवासी कोविड पीडि़त एक जने की जयपुर में उपचार के दौरान गुरुवार दोपहर मौत हो गई। जिले में छह माह बाद फिर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 21 Dec 2023, 7:58 PM IST

Covid 19 Positive Patient Dies In Jaipur

Covid 19 Positive Patient Dies In Jaipur

Covid 19 Positive Patient Dies In Jaipur : नांगल राजावतान (दौसा)। दौसा जिले के नांगल राजावतान की जोजाला ढाणी निवासी कोविड पीडि़त एक जने की जयपुर में उपचार के दौरान गुरुवार दोपहर मौत हो गई। जिले में छह माह बाद फिर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभाष बिलोनिया ने बताया कि बाबूलाल मीणा पुत्र कजोड़मल की 4 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर परिजनों ने जिला चिकित्सालय में दिखाया। मरीज को सांस लेने में अधिक दिक्कत होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Corona Virus: सावधान ! फिर लौट आया कोरोना, जानें नया वैरिएंट कितना खतरनाक?

जयपुर टीबी सेंटर में 5 दिसंबर को भर्ती कराया कराया गया तथा तबीयत में सुधार होने पर 14 दिसंबर को छुट्टी दे दी। 18 दिसंबर की रात्रि वापस तकलीफ होने पर 19 दिसंबर को वापस टीबी सेंटर जयपुर में भर्ती कराया गया। जहां कोविड जांच में मरीज पॉजिटिव निकला। गुरुवार दोपहर जयपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज 23 जून को लवाण ब्लॉक में मिला था। सीएमएचओ ने बताया कि मरीज के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की जांच की जाएगी। साथ ही ढाणी में सर्वे कराकर रोकथाम की गतिविधियों को अंजाम दिया जाएगा।