6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीसीआर के नाम पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा-मीना

उद्योग मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

2 min read
Google source verification
वीसीआर के नाम पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा-मीना

लालसोट के पंचायत समिति कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना

लालसोट. उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने पंचायत समिति कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान कुछ जनों द्वारा फर्जी वीसीआर भरने व रुपए लेने की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वीसीआर के नाम पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वीसीआर के नाम उपभोक्ताओंं का शोषण ठीक नही है। उद्योग मंत्री ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीसीआर से जुड़े लंबित प्रकरणों का भी त्वरित निस्तारण किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को निगम के कार्यालय में नही भटकना पड़े। बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी जवाब तलब करते हुए कहा कि तीन साल पूर्व स्वीकृत हुई निर्माण कार्य अब शुरू नहीं किए है, जो कि गलत है। उन्होंने इस बारे में विभाग के चीफ इंजिनियर से भी दूरभाष पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए। विकास अधिकारी को मनरेगा कार्य में श्रमिकों की संख्या बढाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कृषि मंडी सचिव ममता गुप्ता को निर्देश दिए कि मंडी समिति के जरिए एनएच 11 बी से डिगो रोड़ तक बाईपास का निर्माण किया जाए।उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़, पुलिस सीओ शंकरलाल मीना, नायब तहसीलदार सीमा घुणावत, भरोसलाल आदि थे।

बैंक परिसर व एटीएम पर रखें पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध
लालसोट. पुलिस थाना परिसर में एसएचओ राजवीरसिंह राठौड़ ने शहर मेें कार्यरत अधिकांश बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की। इसमें राठौड़ ने सभी शाखा प्रबंधकों से उनके बैंक परिसर व एटीएम पर सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कई बैंकों व एटीएम में सुरक्षा के कोई पुख्ता बंदोबस्त नही है, ऐसे हालात में अपराधिक तत्व कभी भी कोई वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में सभी बैंकों व एटीएम पर सुरक्षा के मुख्ता बंदोबस्त किए जाए और संदिग्धों पर भी नजर रखें। सभी बैंक परिसर में पुलिस को सूचना देने के लिए पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर अवश्य लिखें।

कार्यालयों को भ्रष्टाचार रहित बनाने को बताई प्राथमिकता
बांदीकुई. आरएएस अधिकारी नीरज मीणा ने उपखंड अधिकारी का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत लिए आमआदमी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि सभी दफ्तरों में कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आमजन से किसी भी सरकारी काम के लिए रिश्वत नहीं मांगे। यदि ऐसा कोई कर्मचारी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मचारियों को जीरोट्रोलरेंट नीति के तहत कार्य करने की हिदायत दी गई हैं। तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर ने आरएएस अधिकारी नीरज मीणा को उपखंड अधिकारी का पदभार सौंपा। गौरतलब है कि 13 जनवरी को एसीबी द्वारा बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीना को 10 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद में तहसीलदार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।