19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक में ठूंस ठूंस कर भर रखा था गोवंश, 28 गोवंश को कराया मुक्त, तीन की मौत

अंधेरे का फायदा उठाकर चालक-खलासी फरार
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jul 26, 2020

ट्रक में ठूंस ठूंस कर भर रखा था गोवंश, 28 गोवंश को कराया मुक्त, तीन की मौत

ट्रक में ठूंस ठूंस कर भर रखा था गोवंश, 28 गोवंश को कराया मुक्त, तीन की मौत

दौसा. दुब्बी . सिकंदरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। इस दौरान करीब 28 गोवंश को मुक्त कराकर दौसा गोशाला भिजवाया। मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुब्बी चौकी व सिकंदरा पुलिस के जवान शनिवार को देर रात नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रक को दौसा की ओर से आता हुआ देखकर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रक को स्पीड में भगाकर ले गया।

इस दौरान एएसआई सोवरन सिंह, दुब्बी चौकी के कांस्टेबल बनवारीलाल गुर्जर व कमलेश शर्मा ने मोटरसाइकिल से पीछा कर केलाई के समीप ट्रक को रोक लिया, लेकिन चालक व खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने जब ट्रक को देखा तो उसमें ठूंस-ठूंस कर गोवंश भरे हुए थे। बाद में ट्रक को दौसा गोशाला लेकर गए।

सभी गोवंश को ग्रामीणों की मदद से उतरवाया गया। जिसमें से दो-तीन पशुओं की दम घुटने की वजह से मौत हो चुकी थी, वहीं कुछ घायल भी हो चुके थे। बाद में पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गोवंश का इलाज करवाया।