
Current ways to hedge
बांदीकुई. राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय में बिजली करंट से बचाव एवंं बिजली छीजत रोकने से जुड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें व्याख्याता एवं छात्रों को विभिन्न जानकारियां दी। बिजली निगम के सेवानिवृत्त जेईएन विनोद शर्मा ने कहा कि जीवन अमूल्य है। हमारी थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी को लील सकती है। करंट लगने पर उस व्यक्ति अपने मुंह से कृत्रिम श्वास दें। इससे उसकी बचने की 90 फीसदी संभावना बढ़ जाती है। घर में अलग से अर्थिंग होना आवश्यक है। इससे बिजली के उपकरण फाल्ट आने पर सुरक्षित बच सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जितने एम्पीयर का मीटर है, उसी मीटर के मुताबिक फ्यूज वायर काम में लेना चाहिए। इससे बल्व खराब नहीं होंगे। इससे पहले शर्मा ने बिजली निगम कार्यालय एवं थाने में भी पुलिसकर्मियों को बिजली के करंट से बचाव के तरीके बताए। वे गत 10 साल से इस अभियान को चलाकर जगह-जगह जानकारी दे रहे हैं।
थाना प्रभारी निरंजनपाल सिंह ने भी छात्रों से दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य नारायणलाल मीणा, डॉ. सत्यनारायण शर्मा, एनएसएस प्रभारी डॉ. कमलेश सारसर, प्रो. सीमा खडकवाल, डॉ. जेआर वर्मा, छात्रसंघ महासचिव भागचंद मीणा, इन्द्रजीतसिंह प्रभाकर आदि मौजूद थे। (ए.सं.)
बसवा. कस्बे के पुलिस थाने में जवानों को बिजली करंट से होनी वाली दुर्घटनाओं से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। सेवानिवृत्त जेईएन विनोद शर्मा ने पुलिस महानिदेशक के आदेश पर प्रशिक्षण दिया। (ए.सं)
Published on:
06 Feb 2017 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
