
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा वायरल पत्र पर किया गया ट््वीट।
दौसा. सिकंदरा पंचायत समिति के गांगदवाड़ी पंचायत में दो दिन पहले लगे महंगाई राहत कैंप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा पत्नी दिलवाने की मांग का प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर छाया रहा।
वहीं पत्र के वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर यू-टर्न ले लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कल्लू की सहमति पर प्रार्थना पत्र को खारिज कर जांच को बंद कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो कल्लू ने अपने प्रार्थना पत्र को खारिज करने पर सहमति जता दी है।
तहसीलदार हरिकिशन सैनी ने बताया कि कल्लू ने कैंप में गांव के किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने की बात स्वीकार की है। जिससे प्रार्थना पत्र को खारिज कर जांच बंद कर दिया है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी महंगाई राहत कैंप का मखोल बनाने के पीछे छुपे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात से भी इंकार कर रहे है। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य नेताओं ने सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सवाल उठाते हुए महंगाई राहत कैंप मैं अधिकारियों की गंभीरता को लेकर ट््िवटर पर प्रार्थना पत्र को वायरल कर चुटकी ली है। सतीश पूनिया ने कल्लू के प्रार्थना पत्र को ट््वीट करते हुए लिखा है... माननीय जादूगर जी, आप तो जादू जानते हैं कृपया जादू करके पीडि़त को एक अदद बिनणी उपलब्ध करवाकर 'राहतÓ प्रदान करावें ताकि वो घरेलू कामों की 'आफतÓ से बच सके।
मुझे कल्लू के प्रार्थना पत्र पर जांच के निर्देश दिए थे। जिस पर सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन सोमवार को कल्लू द्वारा प्रार्थना पत्र को खारिज करने सूचना उच्च अधिकारियों से मिली है। मेरे नाम से पत्नी ढूंढने का वायरल हुआ पत्र झूठा है।
बाबूलाल, हल्का पटवारी
कल्लू ने गांव के किसी आदमी के बहकावे में आकर प्रार्थना पत्र देने की बात स्वीकार की है। अब उसने दूसरा पत्र लिखकर दिया है जिसमें पत्नी की मांग के प्रार्थना पत्र को खारिज करने की बात कही है। कल्लू को शिविर में बहकाने वाले लोगों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसकी जांच की जा रही है।
हरिकिशन सैनी, तहसीलदार, बहरावंडा
राज्य सरकार की ओर से लगाए जा रहे हैं महंगाई राहत कैंप को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अधिकारी प्रार्थना पत्र को बिना पढ़े हुए कार्रवाई के लिए अग्रेषित कर रहे हैं। इससे अधिकारियों की शिविर के प्रति गंभीरता दर्शाता है। शिविर में लोगों को राहत नहीं मिल रही।
प्रभुदयाल शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा दौसा
Published on:
05 Jun 2023 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
