9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा. 4 कमरों के ताले तोड़े, 30 हजार की नकदी सहित जेवरात पार

परिवार के लोग मकान के सामने सो रहे थे, छत के रास्ते से घुसे चोर    

2 min read
Google source verification
दौसा. 4 कमरों के ताले तोड़े, 30 हजार की नकदी सहित जेवरात पार

सिकंदरा. चोरी के बाद बिखरा सामान।, सिकंदरा. चोरी के बाद बिखरा सामान।, सिकंदरा. चोरी के बाद बिखरा सामान।

दौसा. सिकंदरा थाना इलाके के टोरडा गांव में मंगलवार रात को चोर एक मकान के अंदर छत के रास्ते घुसकर चार कमरों के ताले तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपए के जेवरात पार कर ले गए। घटना का पता मकान मालिक को सुबह जगने पर लगा। सुबह मकान मालिक को कमरों के दरवाजे की कुंडी एवं बक्से के ताले टूटे मिले। इसकी सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
टोरडा गांव के डेरा ढाणी निवासी कमलेश शर्मा के परिवार के सदस्य रात को मकान के बाहर कूलर चलाकर सो रहे थे। कूलर के शोर में मकान के अंदर चोरों द्वारा तोड़े गए दरवाजों की कुंडी की आवाज भी सुनाई नहीं दी। चोर छत के रास्ते से मकान के बरामदे में घुसे तथा चार कमरों के ताले तोड़कर बक्सों में रखी 30 हजार रुपए की नकदी, कानों की झुमकी, पायजेब अंगूठी सहित करीब 2 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
घटना के बाद सरपंच अनीता गुर्जर, समाजसेवी हिम्मत कसाना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया। पीडि़त ने सिकंदरा थाने में पहुंचकर चोरी का मामला दर्ज करवाया है।

देशी घी, काजू बादाम भी ले गए
महुवा. कस्बे के मंडावर रोड हनुमान कॉलोनी स्थित सूने मकान से चोर लाखों रुपए के जेवरात, नकदी व अन्य सामान पार कर ले गए। पीडि़त ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
थाना पुलिस ने बताया कि भगवान सहाय मीणा ने मामला दर्ज कराया है कि वह हनुमान कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रहा था। मंगलवार को उसकी मां की तबीयत खराब होने पर वह अपने गांव चला गया। इस दौरान सूने मकान का ताला तोड़कर चोर सोने के दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, झुमकी, चांदी की तोडिय़ा, कनक्ति, इनवर्टर, बैटरी, घडिय़ां, 3 किलो देसी घी, बादाम, काजू,10 हजार रुपए की नकदी व कपड़े सहित अन्य सामान पार कर ले गए।

बुधवार को गांव से लौटने के बाद प्रार्थी ने देखा तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। गौरतलब है कि थाना इलाके में पिछले 15 दिनों में कई चोरी की बड़ी वारदातें हुई है।
चोर बेखौफ होकर क्षेत्र से चोरी कर कर आसानी से फरार हो जाते हैं। लेकिन उनका आज तक सुराग नहीं लग पाया। इसके चलते लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। वहीं कस्बे में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इसके बावजूद ना तो चोरों की पहचान हो पा रही है ना ही चोरी का खुलासा हो पा रहा है।