लालसोट: कांग्रेस की रक्षा मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित
स्थानीय नगर पालिका में पांच साल के अंतराल के बाद एक बार पुन: कांग्रेस बोर्ड बनाने में सफल रही है। पालिका चुनाव परिणाम में कांग्रेस व भाजपा को 13-13 बराबर सीटें मिलने के चलते चेयरमैन चुनावों को लेकर पिछले एक सप्ताह से भारी उठा पठक का दौर जारी था। चुनावो में जीते नौ निर्दलीय में से 8 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से गत बोर्ड में पार्षद रही रक्षा मिश्रा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई है। रविवार को भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुए पालिका अध्यक्ष चुनाव मेंं रक्षा मिश्रा को सात मतों के अंतर से जीत मिली। मतगणना में कांग्रेस को 21 व भाजपा प्रत्याशी पुष्पा शर्मा को 14 मत मिले है। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी गोपाल जांगिड़ ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर सहायक कलक्टर मिथलेश मीना, रामगढ़ पचवारा एसडीएम सरिता मल्होत्रा, तहसीलदार गणराज बडग़ोती, नायब तहसीलदार भरोसीलाल जाटव व ईओ सीमा चौधरी समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।