6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकित्सा बंदोबस्तों का होगा ‘इलाज’, मंडियों व पर्यटन विकास की भी आस

दौसा को पहली बार मिला चिकित्सा मंत्रालय, परसादीलाल से बढ़ी जिलेवासियों की उम्मीद, मुरारीलाल बने कृषि विपणन व संपदा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार). ममता भूपेश का नहीं बदला विभाग

2 min read
Google source verification
चिकित्सा बंदोबस्तों का होगा 'इलाज', मंडियों व पर्यटन विकास की भी आस

चिकित्सा बंदोबस्तों का होगा 'इलाज', मंडियों व पर्यटन विकास की भी आस

दौसा. मुख्यमंत्री ने सोमवार दोपहर मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। इसके तहत लालसोट विधायक परसादीलाल मीना को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभाग देकर ताकतवर बनाया गया। वहीं राज्यमंत्री से केबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोट हुई सिकराय विधायक ममता भूपेश का विभाग जस का तस रखा गया। वे अब भी महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में प्रदेश सरकार में कार्य करती रहेंगी। हालांकि साथ चाइल्ड एम्पावरमेंट तथा प्लानिंग विभागों का जिम्मा और बढ़ा गया है। नवनियुक्त राज्यमंत्री दौसा विधायक मुरारीलाल मीना को कृषि विपणन व संपदा विभाग का स्वतंत्र प्रभार तथा पर्यटन व सिविल ऐविएशन विभाग भी सौंपा गया।

dausa mla murarilal meena, minister parsadilal meena


मंत्रिमंडल के नए स्वरूप के बाद जिलेवासियों को सबसे अधिक उम्मीदें परसादीलाल से हैं। स्वास्थ्य विभाग जन-जन से जुड़ा हुआ है तथा जिले की स्थिति भी विकट है। दो दिन पूर्व खुद परसादीलाल के समक्ष कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर खासा असंतोष प्रकट किया था। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की चुनौती भी रहेगी। साथ ही दौसा जिला अस्पताल सहित सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचार के पुख्ता प्रबंध कराने का जिम्मा भी अब स्थानीय मंत्री होने के कारण परसादीलाल पर आ गया है। इधर, दौसा जिले में कृषि विपणन व पर्यटन विकास की भी भरपूर संभावना है।

dausa mla murarilal meena, minister parsadilal meena


मंत्री के जिले में सीएमएचओ ही नहीं
दौसा जिले के किसी विधायक को पहली बार चिकित्सा मंत्रालय मिला है, लेकिन उनके विभाग के जिला अधिकारी का पद ही यहां रिक्त पड़ा है। दौसा में सीएमएचओ को पद करीब दो माह से रिक्त है। जयपुर के अधिकारी को दौसा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ है।

जिले के मंत्रियों से ये हैं उम्मीदें
- सरकारी स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं व मजबूत प्रबंधन
- जिला अस्पताल से मरीजों को 'रैफर टू जयपुरÓ करने पर लगाम
- एमआरआई सहित अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सुविधा
- जिले में नए उपस्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना
- दौसा में सेटेलाइट अस्पताल
- लालसोट अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा
- सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सेवाएं
- हृदय, किडनी जैसे गंभीर रोगों के उपचार की व्यवस्था
- दौसा में मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से पूरा कराना
- स्त्री, शिशु, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरा करना
- दौसा जिले के पर्यटन स्थलों का विकास व नए पर्यटन स्थल तैयार करना
- नई कृषि उपज मंडियों की स्थापना व वर्तमान में संचालित मंडियों में सुविधाओं का विस्तार
- कृषि विपणन के माध्यम से सड़कें व गोदाम आदि का निर्माण

dausa mla murarilal meena, minister parsadilal meena