6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा: रिकवरी एक तिहाई ज्यादा: अब जिले में 1 हजार 478 एक्टिव केस

94 नए संक्रमित मिले तो 331 रिकवर हुए, तीन की मौत

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

May 21, 2021

दौसा: रिकवरी एक तिहाई ज्यादा: अब जिले में 1 हजार 478 एक्टिव केस

दौसा: रिकवरी एक तिहाई ज्यादा: अब जिले में 1 हजार 478 एक्टिव केस

दौसा. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है तो रिकवरी दर बढ़ रही है। चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले में शुक्रवार को 816 जनों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें से 94 जने कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कोरोना से तीन जने की मौत हो गई। कोरोना केसों में पिछले दिनों से राहत है। दौसा शहर में 19 व ग्रामीण में 24, बांदीकुई में 24, लालसोट में 8, सिकराय में 19 व महुवा में 3 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि जिले में पिछले वर्ष अप्रेल 2020 में जब से कोरोना ने प्रवेश किया था तब से लेकर अब तक 12 हजार 932 जने कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। हालांकि इनमें से अब तक 11 हजार 403 जने रिकवर भी हो चुके हैं। जबकि 1464 जने होम क्वारंटीन चल रहे हैं। वहीं कोविड लैब प्रभारी हिमांशु बापीवाल ने बताया कि शुक्रवार को 816 जनों के सैम्पल लिए गए।

88.18 प्रतिशत मरीज रिकवर

जिले में दौसा ब्लॉक में अब तक 5 हजार 171 जने पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 4 हजार 559 जने रिकवर हो चुके हैं। जबकि 596 जने अभी भी एक्टिव चल रहे हैं। दौसा में रिकवर रेट 88 प्रतिशत है। इसी प्रकार बांदीकुई ब्लॉक में 1888 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 1681 जने रिकवर हो चुके हैं। यहां अभी 199 जने एक्टिव चल रहे हैं। यहां 89 प्रतिशत रिकवर हो चुके हैं। इसी प्रकार सिकराय में 1741 पॉजिटिव व 1537 जने रिकवर हो चुके हैं। यहां भी 88 प्रतिशत लोग स्वस्थ्य हुए हैं। अभी 196 जने एक्टिव चल रहे हैं। लालसोट ब्लॉक अब तक 2078 जने कोरोना पॉजिटिव व 1829 रिकवर हो चुके हैं। इसी प्रकार महुवा ब्लॉक में अब तक 2054 हो चुके थे, जिनमें से 1797 रिकवर हो चुके हैं। 251 एक्टिव केस हैं तथा 87 प्रतिशत मरीज रिकवर हो चुके हैं।


श्यालावास की बादाम देवी ने 21 दिन के संघर्ष के बाद जीती जंग
जिला अस्पताल की आईसीयू यूनिट से कई गंभीर मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर भी लौट रहे हैं। शुक्रवार को श्यालावास की बादाम देवी (36) ने 21 दिन संघर्ष कर कोरोना से जंग जीत ली। आईसीयू प्रभारी बनेसिंह गुर्जर ने बताया कि बादाम देवी जिला अस्पताल में 1 मई को भर्ती हुई थी तब उनका ऑक्सीजन लेवल करीब 40 था। गंभीर हालत होने पर 3 मई को आईसीयू में भर्ती किया गया। तभी से लगातार चिकित्सकों के मार्गदर्शन में टीम उपचार में जुटी रही। आखिर अब ऑक्सीजन लेवल 90 से अधिक होने तथा बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के मरीज के स्वस्थ्य रहने पर डिस्चार्ज कर दिया।

यहां मिले पॉजिटिव

जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल में आधा दर्जन, रामनगर, सोमनाथ नगर, श्रीनिवास नगर, अशोक नगर में दो, गुप्तेश्वर रोड, खानभांकरी में दो, छतरीवाली ढाणी, सराय, लाका, पायलट नगर, प्रतीक विहार कॉलोनी, ढोलावास, रोहड़ा खुर्द, डोालिका, गुमानपुरा, जिला अस्पताल, जटवाड़ा, हाज्याकाबास, मोड़ाबालाजी, व्यास कॉलोनी,गायत्री नगर, नई मण्डी रोड, बैंसला फॉर्म हाउस के समीप, बजरंग नगर, गोविन्द नगर, मीरा कॉलोनी, रामसिंहपुरा, आलूदा, राजपूत कॉलोनी, जय सियाराम कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।